{"_id":"670552a54c8e701fe30265f6","slug":"pm-modi-accused-congress-of-compromising-national-security-for-political-benefits-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासत: '2011 के बाद कांग्रेस को कहीं भी दूसरा मौका नहीं, अब जाति का जहर फैलाने पर उतारू'; PM कांग्रेस पर बरसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: '2011 के बाद कांग्रेस को कहीं भी दूसरा मौका नहीं, अब जाति का जहर फैलाने पर उतारू'; PM कांग्रेस पर बरसे
Tue, 08 Oct 2024 09:11 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:11 PM IST
सार
दो राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा पर अटूट भरोसा करती है, इस जनादेश से यही संदेश मिला है।
विज्ञापन
सत्ता को अपना अधिकार मानती है कांग्रेस- पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा, जहां-जहां भाजपा सरकार बनाती है, वहां की जनता लंबे समय तक भाजपा को समर्थन देती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की विचारधारा और उसके घटते जनाधार का दावा करते हुए पूछा, कांग्रेस की हालत कैसी है? पिछली बार कब कांग्रेस की सरकार की वापसी हुई। 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार लौटी थी। उसके बाद जितने चुनाव हुए लोगों ने कहीं भी कांग्रेस को सेकेंड टर्म नहीं दिया है।
कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतारू- पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
'सत्ता न मिलने पर कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है'
पीएम मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, सत्ता न मिलने पर कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए सरकार में आने के बाद कांग्रेस देश को दांव पर लगाने से बाज नहीं आती है। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहता है। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। कांग्रेस ने उन्हें कई दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। कांग्रेस सत्ता मिलने पर भी दलित और पिछड़े को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। कांग्रेस का परिवार इनसे नफरत करता है। दलित, पिछड़ों को आगे जाता देख इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।

कांग्रेस समाज ने जाति का जहर फैलाने पर उतारू- पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
'कांग्रेस ने तो डंके की चोट पर कहा कि आरक्षण खत्म कर देंगे'
पीएम ने कहा कि हरियाणा में इन्होंने दलित और ओबीसी को भागीदारी देने से इन्कार किया। कांग्रेस ने तो डंके की चोट पर कहा कि आरक्षण खत्म कर देंगे। वे आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में देना चाहते हैं। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी। कांग्रेस भारत के समाज को कमजोर करके अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां और उनके सहयोगी दल इस खेल में शामिल हैं। आज हरियाणा ने ऐसी हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हर भारतीय को संकल्प लेना होगा कि हम ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत विकास के पथ से विचलित नहीं होगा।

'देश की हर संस्था को बदनाम कर रही कांग्रेस'
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश की हर संस्था को बदनाम करना चाहती है। पीएम ने कहा, आपको याद होगा लोकसभा चुनाव के परिणा आने से पहले कांग्रेस ने कितना कोहरा मचाया था। वह इसलिए ताकि चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा को बट्टा लगा सके। कांग्रेस की यह आदत रही है। वह चुनाव आयोग के साथ ही सेना और न्यायापालिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं पर दाग लगाना चाहती है। पीएम ने कांग्रेस पर भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र को कमजोर करने की वैश्विक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।
गरीबों को जाति के नाम पर लड़ा रहे- पीएम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग सेना का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, वह जातियों के नाम पर गरीबों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं। हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को भूलना नहीं है कि ये कांग्रेस ही है, जिसने उनपर सबसे ज्यादा अत्याचार किया है। यह कांग्रेस है, जिसने उन्हें इतने दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा।
'किसानों, युवाओं को भड़काने की कोशिश की'
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारतीय समाज को कमजोर करके और भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। उसने विभिन्न मुद्दों पर किसानों और युवाओं को भड़काने की कोशिश की। उसने हरियाणा में किसानों के विरोध और अग्निपथ योजना को अपना मुख्य मुद्दा बनाया। लेकिन हरियाणा के किसानों, युवाओं और आम लोगों ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया कि वह देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।