{"_id":"5f661af0566b6972152ae0e7","slug":"pm-modi-70th-birthday-celebration-in-chennai-gone-wrong-when-balloon-explosion-injures-30-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नईः प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न पड़ा फीका, गैस से भरे गुब्बारे फूटने से कई लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नईः प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न पड़ा फीका, गैस से भरे गुब्बारे फूटने से कई लोग घायल
Sat, 19 Sep 2020 08:21 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@ pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक कार्यक्रम में चेन्नई में जश्न का रंग तब फीका पड़ गया जब इस दौरान पटाखों की चिंगारी की वजह से गैस भरे गुब्बारों का विशाल गुच्छा आसमान में छोड़े जाने से पहले ही फट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब भाजपा सदस्य पार्टी के किसान मोर्चे के राज्य स्तर के एक पदाधिकारी को फूलों की माला पहना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, जिनकी चिंगारी से गुब्बारे फूट गए। बता दें कि भाजपा मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का 'सेवा दिवस' मना रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि गुब्बारे फूटते ही वहां आग का गोला बन गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइड्रोजन गैस से भरे 100 गुब्बारे आसमान में छोड़ने की योजना बनाई थी। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था, लिहाजा कोरट्टूर पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।