फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Manipur Visit met local people victims of violence became emotional as soon as they met

PM Manipur Visit: पीएम मोदी ने मणिपुर के स्थानीय लोगों से की मुलाकात, मिलते ही भावुक हुए हिंसा पीड़ित

Sat, 13 Sep 2025 06:58 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 13 Sep 2025 06:58 PM IST
सार

मणिपुर दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हिंसा प्रभावित लोग भावुक हो उठे। इंफाल और चुुराचांदपुर में स्थानीय लोगों और छात्रों की आंखों से आंसू छलक पड़े। पीएम मोदी ने राहत शिविरों का दौरा किया और 7,300 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
PM Manipur Visit met local people victims of violence became emotional as soon as they met
हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात। - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

मणिपुर में हिंसा से प्रभावित लोगों और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई लोग भावुक हो उठे और उनकी आंखें भर आईं। बात करने वाले वीडियो में साफ दिखा कि पीड़ित अपने दर्द को रोक नहीं पा रहे थे। पीएम मोदी का यह मणिपुर दौरा दो साल बाद हुआ है, जब से 2023 में जातीय हिंसा ने राज्य को झकझोर दिया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुबह इंफाल पहुंचे और वहां से चुुराचांदपुर जाने का कार्यक्रम था। खराब मौसम और बारिश के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान भरने में असमर्थ रहा। इसके बावजूद पीएम मोदी सड़क मार्ग से वहां पहुंचे। चुुराचांदपुर मुख्य रूप से कुकी समुदाय का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में हिंसा से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे।
विज्ञापन


राहत शिविरों में जाकर सुनी पीड़ितों की बात
चुुराचांदपुर में पीएम मोदी ने उन लोगों से मुलाकात की जो हिंसा के कारण अपने घरों से बेघर हो चुके थे और राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनसे उपहार और पेंटिंग्स लीं। इस दौरान पीएम को स्थानीय परंपरा के तहत पक्षी के पंखों वाली टोपी भी पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर देखने जाएंगे भारत-पाकिस्तान का मैच', उद्धव के बयान पर राणे का पलटवार

इंफाल में भी छलके आंसू
वापस इंफाल लौटकर पीएम मोदी ने स्थानीय निवासियों और छात्रों से मुलाकात की। यहां भी कई लोग उनसे मिलते ही भावुक हो उठे। लोगों के आंसू इस बात का प्रतीक थे कि बीते दो वर्षों में हिंसा ने उनकी जिंदगी को किस तरह बदल डाला।



विकास योजनाओं का शिलान्यास
इस दौरान पीएम मोदी ने चुराचांदपुर में 7300 करोड़ रुपये की और इंफाल में 1200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर को शांति के रास्ते पर लाना ही विकास की पहली शर्त है। प्रधानमंत्री ने बताया कि हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 7000 नए घर बनाए जा रहे हैं।

सड़क और रेल कनेक्टिविटी पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार दो मोर्चों पर काम कर रही है। पहला बजट बढ़ाकर सड़क और रेल विकास करना और दूसरा ग्रामीण संपर्क बढ़ाना। उन्होंने बताया कि 3,700 करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्गों पर खर्च किए गए हैं और अब कई गांव सड़क से जुड़े हैं। जल्द ही इंफाल राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से भी जुड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'भारत की जीत छिपाने की कोशिश हुई', ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बोले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों

जातीय संघर्ष की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा जारी है। इस संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब 50,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। मैतेई, जो घाटी में बहुसंख्यक हैं, अनुसूचित जनजाति का दर्जा चाहते हैं। वहीं, कुकी समुदाय अलग प्रशासन की मांग कर रहा है। यही विवाद हिंसा की जड़ बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed