{"_id":"6991e3d380c6b75ad5055842","slug":"pm-knows-that-this-year-s-budget-has-been-a-damp-squib-and-shows-every-sign-of-intellectual-exhaustion-ramesh-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं', कांग्रेस बोलीं- पीएम का इंटरव्यू 'इमेज मैनेजमेंट' की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं', कांग्रेस बोलीं- पीएम का इंटरव्यू 'इमेज मैनेजमेंट' की कोशिश
Sun, 15 Feb 2026 08:48 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:48 PM IST
सार
BJP Vs Congress: कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी के हालिया इंटरव्यू पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस साल का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है इसलिए इस इंटरव्यू 'इमेज मैनेजमेंट' की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि इस साल का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है और इससे सरकार की नीतियों में थकान साफ दिखाई देती है। जयराम रमेश के अनुसार, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने बजट के करीब दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है, जब संसद में भी बजट की कड़ी आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें - PM मोदी बोले: रिफॉर्म एक्सप्रेस ने बड़ी प्रगति की, पर मैं स्वभाव से पूरी तरह संतुष्ट होने वालों में नहीं
'पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक पीआर अभ्यास'
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में ठोस जवाबों की जगह सिर्फ आकर्षक 'वन-लाइनर' बातें थीं, जिनका जमीन पर ज्यादा मतलब नहीं है। उनका कहना है कि यह कोई स्वतंत्र इंटरव्यू नहीं था, बल्कि पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक 'पीआर अभ्यास' था। जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार दबाव में है। उनका आरोप है कि इस समझौते में किसानों के हितों से समझौता किया गया है और सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें - अगले दशक के लिए क्या हैं भारत की प्राथमिकताएं?: पीएम मोदी बोले- सरकार अपने सैनिकों की कल्याण के लिए संवेदनशील
पीएम मोदी बोले- बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- सरकार 'लोक-लुभावन योजनाओं' की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - PM मोदी बोले: रिफॉर्म एक्सप्रेस ने बड़ी प्रगति की, पर मैं स्वभाव से पूरी तरह संतुष्ट होने वालों में नहीं
विज्ञापन
The PM knows that this year’s Budget has been a damp squib and shows every sign of intellectual exhaustion. Markets have reacted negatively and investors have been unimpressed. Hence, he feels the need to give an interview a fortnight after the Budget was presented and a few days…
विज्ञापन विज्ञापन— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 15, 2026
'पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक पीआर अभ्यास'
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में ठोस जवाबों की जगह सिर्फ आकर्षक 'वन-लाइनर' बातें थीं, जिनका जमीन पर ज्यादा मतलब नहीं है। उनका कहना है कि यह कोई स्वतंत्र इंटरव्यू नहीं था, बल्कि पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक 'पीआर अभ्यास' था। जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार दबाव में है। उनका आरोप है कि इस समझौते में किसानों के हितों से समझौता किया गया है और सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें - अगले दशक के लिए क्या हैं भारत की प्राथमिकताएं?: पीएम मोदी बोले- सरकार अपने सैनिकों की कल्याण के लिए संवेदनशील
पीएम मोदी बोले- बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- सरकार 'लोक-लुभावन योजनाओं' की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट 'साधारण बही-खाता' नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन