फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Kisan Nidhi: PMKSN website became slow due to increased load, troubled farmers will get this solution

PM Kisan Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर बढ़ा लोड तो हुई स्लो, परेशान किसानों को ऐसा मिलेगा हल

Thu, 13 Jun 2024 05:29 PM IST
मेघा झा डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 13 Jun 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि गुरुवार सुबह से वेबसाइट फिर शुरू हो गई। वेबसाइट ठप पड़ने से किसान ई-केवाईसी, अकाउंट स्टेटस, बेनिफिशियरी लिस्ट जैसी सेवाओं का अपडेट नहीं जान पा रहे हैं। ऐसे में परेशान किसान हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है।
loader
PM Kisan Nidhi: PMKSN website became slow due to increased load, troubled farmers will get this solution
पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट ठप से परेशान किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा होने के बाद से ही योजना की आधिकारिक वेबसाइट ठप पड़ गई। जो कई घंटों के बाद भी ठीक नहीं हो सकी। हालांकि गुरुवार सुबह से वेबसाइट फिर शुरू हो गई। वेबसाइट ठप पड़ने से किसान ई-केवाईसी, अकाउंट स्टेटस, बेनिफिशियरी लिस्ट जैसी सेवाओं का अपडेट नहीं जान पा रहे हैं। ऐसे में परेशान किसान हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है।


दरअसल,17वीं किस्त जारी करने की तारीख आने के कुछ घंटों बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट ठप पड़ गई थी। 12 जून को वेबसाइट ठप रही। जबकि 13 जून को वेबसाइट पर अधिक लोड होने के चलते बहुत ही धीमी चल रही है। इससे किसान और लाभार्थी परेशान हैं।


वेबसाइट ठप होने से किसानों को डर सता रहा है कि कहीं उनकी किस्त का पैसा रुक न जाए। ठीक से वेबसाइट नहीं खुलने या वेबसाइट स्लो होने से किसानों को ई-केवाईसी सुविधा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि, बेनिफिशियरी लिस्ट, अकाउंट स्टेटस जैसी सेवाएं भी नहीं लेने में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

12 जून को पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि मेंटेनेंस कार्य की वजह से PMKISAN पोर्टल 12 जून 2024 को शाम 05:00 बजे से 07:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगा। लेकिन, अब 13 जून को दोपहर 12 बजे तक भी पोर्टल एक्टिव नहीं हो सका है। हालांकि दोपहर 1 बजे वेबसाइट खुल तो जरुर गई, लेकन बहुत ही धीमी चल रही है। परेशान किसान ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी दिक्कत परेशानी का हल जान सकते हैं। किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606,155261 जैसे नंबरों पर कॉल जानकारी ले सकते हैं।

देश के किसान कई महीनों से पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी 18 जून को काशी दौरे पर रहेंगे और उस दिन वह किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी मौके पर वह वाराणसी से किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे। इस बार 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये के करीब रकम जारी की जाएगी।

केंद्र सरकार ने अब तक पीएम किसान की 16 किस्त लाभार्थी किसानों के खातों में भेज चुकी है। आखिरी बार 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त को ट्रांसफर किया गया था। किसानों को सहायता देने वाली इस योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 3 लाख करोड़ से अधिक राशि सीधे डीबीटी से वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed