{"_id":"63193241cd095302836d1115","slug":"pm-drew-blueprint-for-10-lakh-jobs-dopt-secretary-presented-action-plan-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unemployment: कैसे देंगे 10 लाख नौकरी, पीएम ने खींचा खाका, कैबिनेट बैठक में डीओपीटी सचिव ने पेश की कार्ययोजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Unemployment: कैसे देंगे 10 लाख नौकरी, पीएम ने खींचा खाका, कैबिनेट बैठक में डीओपीटी सचिव ने पेश की कार्ययोजना
Thu, 08 Sep 2022 05:37 AM IST
देव कश्यप
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Sep 2022 05:37 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने बीते जून में खुद सरकार के विभिन्न विभागों में दस लाख खाली पद भरे जाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद मंत्रालयों और विभागों को रिक्त पदों को भरने के लिए कार्ययोजना बना कर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में इसी पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार बेरोजगारी के मुद्दे को कमजोर करना चाहती है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली दस लाख पदों को अगले साल के अंत तक भरने की कार्ययोजना तैयार की गई। पीएम ने खाली पद भरने के लिए पदोन्नति, बैकलॉग सहित सभी विकल्पों के इस्तेमाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बीते जून में खुद सरकार के विभिन्न विभागों में दस लाख खाली पद भरे जाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद मंत्रालयों और विभागों को रिक्त पदों को भरने के लिए कार्ययोजना बना कर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में इसी पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
डीओपीटी सचिव ने दिया प्रजेंटेशन
सूत्र के अनुसार, बैठक में डीओपीटी सचिव ने प्रजेंटेशन के जरिये खाली पदों को भरे जाने की कार्ययोजना पेश की। तय किया गया कि दस लाख रिक्त पद तीन से चार चरणों में दिसंबर 2023 तक भरे जाएंगे। प्रजेंटेशन में अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों को भरे जाने की अलग-अलग योजना के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
एक भी पद खाली न रहे
पीएम ने कहा, अगले साल के अंत में किसी भी विभाग या मंत्रालय में एक भी पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। इसके लिए न सिर्फ मिशन मोड पर काम हो, बल्कि त्रैमासिक समीक्षा भी हो। पीएम ने बैकलॉग का ध्यान रखने व जरूरत होने पर पदोन्नति देनेे के भी निर्देश दिया।
कहां कितने पद खाली
दो वर्षों से केंद्रीय सेवा में नियुक्ति लगभग शून्य है। कई सालों से कम नियुक्तियों से रेलवे में तीन लाख पद, डाकतार विभाग में 90,000, राजस्व विभाग में करीब 78,000 पद तो गृह मंत्रालय में 1.30 लाख पद खाली हैं। सेना में इसी साल चालीस हजार पद भरे जाने की योजना है।
...ताकि न बन पाए मुद्दा
आगामी चुनाव में विपक्ष महंगाई के साथ बेरोजगारी को अहम मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। सरकार के रणनीतिकारों का मानना है कि महज एक साल में दस लाख नौकरियां उपलब्ध होने के बाद बेरोजगारी मुद्दा खत्म हो जाएगा। महंगाई के मोर्चे पर सरकार जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में नियंत्रण के लिए अभी से प्रयास कर रही है। सरकार की कोशिश महंगाई के मोर्चे पर भी सफलता हासिल कर विपक्ष को मुद्दाविहीन बनाने की है।