फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM dinner : Congress MP Karti chidambaram praised PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री का रात्रिभोज: सांसद हुए शामिल, कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम ने की पीएम मोदी की तारीफ

Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
PM dinner : Congress MP Karti chidambaram praised PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री का सांसदों के साथ रात्रिभोज - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्य सभा के सांसदों को रात्रिभोज दिया। सरकारी पांच सितारा अशोक होटल में हुए इस रात्रिभोज में राज्यसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, द्रमुख की कनिमोझि  और टीडीपी से भाजपा में आने वाले चार में से तीन राज्य सभा सांसद वाइएस चौधरी, सीएम रमेश और टीजी वेंकटेश भी रात्रिभोज में शामिल हुए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दोनों सदनों के सांसदों की एक दूसरे से मुलाकात कराने के उद्देश्य से इस भोज का आयोजन किया। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि इस दौरान सांसदों ने पीएम मोदी के साथ अनौपचारिक तौर पर बातचीत की और उनके सेल्फी भी ली। इस दौरान केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी शिरकत की। कार्यक्रम से बाहर आने के बाद कार्ति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि सभी सांसदों की मेजबानी करना प्रधानमंत्री की ओर से अच्छा संकेत था। हममें से ज्यादातर लोग बहली बार आए थे। यह पूरी तरह से अनौपचारिक और बेहतर कदम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया, राहुल, अखिलेश समेत तृणमूल सांसद नहीं पहुंचे

पीएम मोदी के रात्रिभोज में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, वायनाड से सांसद राहुल गांधी, यूपी के पूर्वी सीएम अखिलेश यादव और तृण्मूल कांग्रेस के सांसद नहीं पहुंचे। इनके अलावा माकपा, भाकपा, बसपा और राजद सांसद भी रात्रिभोज में नहीं पहुंचे। संसदीय मामलों के मंत्रालय ने रात्रिभोज के लिए करीब 750 सांसदों को न्योता भेजा था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed