फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM and CM arrive in Noida, Lawmaker Engaged crowding

PM और CM के आने का कार्यक्रम नोएडा पहुंचा, भीड़ जुटाने में लगे विधायक 

Fri, 22 Dec 2017 04:51 AM IST
एजेंसी / नोएडा
एजेंसी / नोएडा Updated Fri, 22 Dec 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
PM and CM arrive in Noida, Lawmaker Engaged crowding
पीएम मोदी, सीएम योगी
मजेंटा लाइन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 दिसंबर को आने का कार्यक्रम नोएडा पहुंच गया। प्रधानमंत्री करीब 1 घंटा 20 मिनट नोएडा में रुकेंगे। जनसभा को संबोधित करने का समय करीब 45 मिनट निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ठीक एक बजे बॉटेनिकल गार्डन में बनाए गए हैलीपैड पर हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। स्वागत कार्यक्रम व मेट्रो रूट का उद्घाटन करने के बाद 1.20 पर एमिटी जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान कर देंगे। 
विज्ञापन


जनसभा को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। वह करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ मेट्रो रूट का उद्घाटन आया है। बृहस्पतिवार को पीएम व सीएम का कार्यक्रम आते ही प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां कर दी। एसपीजी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जनसभा स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
विज्ञापन


पढ़ें- चाय बेचकर गुजारा करती हैं CM योगी की बहन, भाई से चाहती हैं ये एक उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास की ऊंचे भवनों की जांच भी शुरू कर दी गई है। भवन स्वामियों से कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को भवन में न घुसने दें। भवनों की चोटी पर कमांडो तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पीएम और सीएम के कार्यक्रम आने की जानकारी दी।

पंकज सिंह ने सुल्तानपुर, सेक्टर-34 व एनईए के साथ की बैठक

PM and CM arrive in Noida, Lawmaker Engaged crowding
पीएम मोदी, सीएम योगी
पीएम और सीएम के नोएडा आने पर उनकी जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए विधायक पंकज सिंह समेत टीम ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को विधायक टीम के साथ गांव, सेक्टर व उद्यमियों  के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नोएडा के लिए सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक साथ मंच पर नजर आएंगे। अगर दोनों एक साथ मंच पर नोएडा आकर इतिहास रचेंगे तो भीड़ भी एतिहासिक होनी चाहिए।

विधायक ने सुबह सुल्तानपुर में बैठक कर लोगों से जनसभा में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं के हल के लिए वह सीएम से बात कर चुके हैं। एक-एक करके सभी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोपहर में गिझोड़ सेक्टर-53 में पहुंचे।  इस मौके पर  क्षेत्रीय मंत्री मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जुगराज चौहान, एसपी चमोली, सुशील शर्मा, चन्दगीराम यादव, सत्यप्रकाश त्यागी, शिव कुमार, दिनेश डिमरी, उमेश त्यागी, बृजपाल चौहान व  प्रमोद प्रजापति आदि भी बैठक में शामिल रहे।

27 हजार कुर्सियों की व्यवस्था

PM and CM arrive in Noida, Lawmaker Engaged crowding
Pankaj singh - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विधायक एनईए सेक्टर-6 सभागार पहुंचे। वहां पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन समेत अन्य उद्यमियों के साथ बैठक की। विधायक ने उद्यमियों की जीएसटी समेत अन्य समस्याएं सुनीं।  उद्यमियों से कहा कि पीएम और सीएम के कार्यक्रम में आइए। बताया कि  विद्युत विभाग से संबंधित समस्या के समाधान के लिए 26 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री से बात की जाएगी। बैठक में  उद्यमी वीके सेठ, धर्मवीर शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव मोहन सिंह, मो. इरशाद, कमल कुमार, हरीश जोनेजा, विनीत कत्याल, शरद चन्द्र जैन,  नीरू शर्मा, पियूष मंगला आदि शामिल रहे।

पंकज सिंह ने बताया कि एमिटी के छोटे और बड़े दोनों ग्राउंड जनसभा के लिए हैं। 27 हजार कुर्सियों की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है। भीड़ बढ़ने पर खड़े होने के वाले लोगों के लिए स्क्रीन भी लगाई जाएगी। ताकि वह पीएम और सीएम को सुन सकें। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व नोएडा विधायक पंकज सिंह के विधायक बनने के बाद क्षेत्र में पीएम और सीएम की पहली जनसभा हो रही है। भीड़ जुटाने के लिए विधायक ने नोएडा के 81 गांव में जनसभा में लोगों को लाने के लिए टीम लगा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed