फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pledging PF to buy low cost homes

अगले साल से पीएफ गिरवी रख घर खरीद सकेंगे कर्मचारी

Sun, 02 Oct 2016 09:34 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Pledging PF to buy low cost homes
- फोटो : Getty Images

चार करोड़ से अधिक कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ गिरवी रखकर कर्मचारियों के लिए अगले साल से घर खरीदने की सुविधा को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत कर्मचारी पीएफ से कर्ज ले सकते हैं और मासिक किश्त से इसका भुगतान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ईपीएफओ के केंद्रीय आयुक्त वीपी जॉय ने बताया कि हम ईपीएफओ के उपभोक्ताओं के लिए हाउसिंग स्कीम लाने जा रहे हैं। मार्च के अंत तक पीएफ निकासी की ऑनलाइन सेवा शुरू करने के बाद 2017-18 में हाउसिंग स्कीम पेश करेंगे। इस योजना के तहत कर्मचारी अपनी पीएफ राशि गिरवी रखकर घर खरीद सकते हैं और कर्ज का भुगतान ईपीएफ खाते से ईएमआई के जरिये कर सकते हैं।  
विज्ञापन


इस योजना के तहत ईपीएफओ अपने उपभोक्ताओं के लिए गारंटर बनेगा ताकि वे अपनी सेवा अवधि के दौरान खुद के लिए किफायती घर खरीद सकें। हालांकि अपने उपभोक्ताओं के लिए जमीन खरीदने या मकान बनाने की संगठन की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को ईएमआई से कर्ज का भुगतान करना होगा

Pledging PF to buy low cost homes

इससे पहले ईपीएफओ के पैनल ने निम्न आय वाले कर्मचारियों के लिए भी यह योजना शुरू करने का सुझाव दिया था जो ईपीएफओ उपभोक्ता तो हैं लेकिन अपनी पूरी नौकरी के दौरान घर नहीं खरीद सकते हैं। प्रस्तावित योजना के तहत सदस्य, बैंक और ईपीएफओ के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता किया जाएगा जिसमें कर्मचारियों को ईएमआई से इस कर्ज का भुगतान करना होगा। 

पिछले साल ईपीएफओ के कर्मचारियों के लिए किफायती घर उपलब्ध कराने का एजेंडा केंद्रीय न्यास बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में तय हुआ था। बैठक के दौरान विशेषज्ञ समिति ने उनके लिए घर मुहैया कराने की एक रिपोर्ट भी पेश की थी। 

समिति ने सर्वसम्मति से सिफारिश को मंजूर कर लिया कि कर्मचारियों को घर खरीदने की सुविधा मुहैया कराई जाए जहां वे अपने पीएफ संग्रह से अग्रिम राशि ले सकें और इसका भुगतान ईएमआई के रूप में कर सकें। कर्मचारी बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से यह कर्ज ले सकते हैं। कर्मचारियों को आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed