फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plea filed in SC against Mulayam Singh Yadav in connection with firing on Kar sevaks

मुलायम सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश पर SC में याचिका

Tue, 07 Nov 2017 04:37 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 07 Nov 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Plea filed in SC against Mulayam Singh Yadav in connection with firing on Kar sevaks
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें 1990 में कार सेवकों पर गोली चलाने को लेकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ये याचिका राणा संग्राम सिंह द्वारा दायर की गई है। बता दें कि जिस समय कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया था, उस समय राज्य के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे।

विज्ञापन

 

राम मंदिर निर्माण अगले साल से: वेदांती

विज्ञापन

 

राणा संग्राम सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि 6 फरवरी 2014 को मैनपुरी जिले में आयोजित एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनके आदेश पर 1990 में पुलिस ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाई थी। राणा संग्राम सिंह के वकील ने बताया कि यादव के इस बयान के खिलाफ संग्राम सिंह ने लखनऊ पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंदिर मुद्दा जिंदा रखेगी भाजपाः विनय कटियार  

 

इसके बाद उन्होंने लखनऊ की निचली अदालत में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी लेकिन निचली अदालत ने राहत न देते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया। इसके खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट ने भी  को याचिका खारिज कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed