{"_id":"671e37bb0a1451287d058681","slug":"platform-tickets-will-not-be-available-at-some-stations-railways-took-the-decision-for-this-reason-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: दादर, ठाणे और नागपुर समेत इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: दादर, ठाणे और नागपुर समेत इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, रेलवे ने इस वजह से लिया फैसला
Sun, 27 Oct 2024 06:23 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 27 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान नौ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
भरतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, दादर, ठाणे, नागपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पुणे समेत कई स्टेशनों पर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। रेलवे ने यह फैसला प्लेटफार्म पर भीड़ का प्रबंधन और स्टेशन परिसर के भीतर यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए लिया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक दिवाली और छठ पूजाको देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक आठ नवंबर तक रहेगी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों और चिकित्सा आवश्यकताओं वाले लोगों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
पश्चिम रेलवे ने भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर लगाई रोक
मध्य रेलवे के बाद पश्चिम रेलवे ने भी कुछ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसमें मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, सूरत स्टेशन शामिल हैं।
इसलिए लिया गया फैसला
दरअसल मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान नौ लोग घायल हो गए थे। त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। जैसे ही बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे भगदड़ मची। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद मध्य रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
दिवाली और छठ के त्योहारों के मद्देनजर अपने पैतृक स्थानों पर जाने की योजना बना रहे बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे, जहां अनारक्षित ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाए जाने के दौरान कई यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 5.56 बजे की है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में कुछ लोग दो कोचों के बीच में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर गए। रिपोर्ट्स ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लोग कोचों से टकराने या दो कोचों के बीच की जगह में गिरने से घायल हुए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत भाभा अस्पताल पहुंचाया था।
संंबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन