फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   plastics found in Shatabdi train food, Railways imposed one lakh fine

शताब्दी ट्रेन के खाने में मिला प्लास्टिक, रेलवे ने ठोका एक लाख जुर्माना

Thu, 08 Sep 2016 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
plastics found in Shatabdi train food, Railways imposed one lakh fine

रेलवे में खान-पान को लेकर शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीवीआईपी शताब्दी ट्रेनों में खाने को लेकर भी यात्री बेहद परेशान है। ताजा मामला कालका शताब्दी (12046) ट्रेन का है। इस ट्रेन में रेल यात्री ने खाने में प्लास्टिक मिलने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


रेल मंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी की है। इस मामले में रेलवे मंत्रालय ने खाना परोसने वाले कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। घटना 5 सितंबर शाम की है। इस ट्रेन में विनोद चड्डा नाम की महिला यात्री यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन


उसके पास जब खाने की थाली आई तो उसकी रोटी में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला। महिला यात्री ने इसकी शिकायत ट्रेन के कैटरिंग इंचार्ज को करने के साथ ट्विटर पर इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना

plastics found in Shatabdi train food, Railways imposed one lakh fine
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

​शिकायत मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की जांच के बाद रेलवे ने कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कैटरर को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। रोटी ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन में बनाई गई थी।

बता दें कि खाने की गुणवत्ता को लेकर इस तरह की लगातार शिकायत मिल रही है। खान-पान की गुणवत्ता को लेकर इस साल 1125 लोगों ने शिकायत की है। खास बात तो यह है कि रेलवे कार्रवाई के नाम पर जुर्माना व कारण बताओं नोटिस ही करता है।

बर्खास्तगी के मामले में ढीला-ढाला रवैया अपनाया जाता है। ट्रेन में कई बार तो खाने में कीड़े भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed