फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   plasma therapy could soon be discontinued as a treatment for COVID-19 patients says ICMR indian council of medical research director general dr balram bhargava

कोविड-19 मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही किया जा सकता है बंद : ICMR प्रमुख

Wed, 21 Oct 2020 04:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
plasma therapy could soon be discontinued as a treatment for COVID-19 patients says ICMR indian council of medical research director general dr balram bhargava
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : For Reference Only

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही बंद किया जा सकता है। देश भर में डॉक्टरों द्वारा इस थेरेपी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। भारत में अगस्त में चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR, आईसीएमआर) द्वारा किए गए सबसे बड़े रेंडम सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि कोविड-19 रोगियों को फायदा पहुंचाने में प्लाज्मा थेरेपी नाकाम है। इस अध्ययन में पाया गया कि प्लाज्मा विशेष रूप से इलाज करा रहे मरीजों में मृत्यु दर को कम नहीं कर पा रही है और कोविड-19 से हालत बिगड़ने को संभालने में भी मददगार नहीं है। 

विज्ञापन


अब तक, इसे कोविड-19 प्रोटोकॉल के राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन में एक प्रायोगिक उपचार के रूप में उपयोग की अनुमति दी गई है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इसे जल्द ही बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. भार्गव ने कहा, "हम अब राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से प्लाज्मा थेरेपी को हटाने के लिए ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप के साथ चर्चा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यही चर्चा चल रही है और कमोबेश हम उसी ओर पहुंच रहे हैं।"

भार्गव की घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्लाज्मा के लिए बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की रिपोर्ट्स मिल रही हैं। प्लाज्मा को सिर्फ दान किया जा सकता है और इसका व्यापार नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय राजधानी और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों ने प्राप्तकर्ताओं के साथ संभावित प्लाज्मा डोनर्स से मिलान के लिए प्लाज्मा बैंक भी स्थापित किए हैं। 


बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन महीने में पहली बार 47 हजार से कम दैनिक मामलों के बाद आज यानी कि बुधवार को कोरोना के 54 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा देश में कोविड-19 के दैनिक मृतकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या 76 लाख को पार कर गई है। इसके अलावा, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54,044 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 717 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है। देश में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 76,51,108 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed