फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plan to name, rename airports after cities, not people

शहरों के नाम पर हवाई अड्डों के नाम रखने पर सरकार कर रही मंथन

Thu, 09 Feb 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Plan to name, rename airports after cities, not people

भारत सरकार अब हवाई अड्डों के नाम बदलने पर विचार कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि सरकार मौजूदा हवाई अड्डों के नाम उन शहरों के नाम पर रखने का विचार कर रही है जिस शहर में वह स्थित है।

विज्ञापन


साथ ही शहरों व भविष्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के नाम बदलने पर भी विचार हो रहा है। खबर के मुताबिक जयंत सिन्हा ने बताया कि शहरों के नाम पर हवाई अड्डों के नाम बदलने का प्रपोजल सरकार के समक्ष रखा गया है और जल्द ही इस पर गहन अध्ययन के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस संबंध में जांच की जा रही है और हम कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इस मुद्दे को बेहतर ढंग से निपटा जाए।" खबर के मुताबिक इस मामले में सरकार आंतरिक विचार-विमर्श कर रही है। और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हवाई अड्डों के नाम केवल शहरों के नाम पर ही बदले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को होती है परेशानी

Plan to name, rename airports after cities, not people
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

केन्द्र देश में नए हवाईअड्डों के नाम रखने पर एक नीति बनाने पर भी विचार कर रहा है जिसके तहत वे शहरों के नाम से जाने जाएंगे न कि किसी हस्तियों के नाम पर। पिछले साल मंत्रालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की जांच की थी जिसमें कहा गया था कि हवाई अड्डों के नाम उस शहर के नाम पर होने चाहिए जिस शहर में वह हवाई अड्डा स्थित है।

दरअसल सरकार इस प्रपोजल पर इसलिए भी विचार कर रही है कि क्योंकि विदेशी पर्यटक 'भारतीय व्यक्तित्व' के नाम से परिचित नहीं होते हैं जिससे उन्हें उस शहर के बारे में जानने में समस्या होती है।

हालांकि सरकार ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक नीति जारी नहीं की है। सरकार नए हवाईअड्डों के नाम रखने के मुद्दे पर चर्चा कर रही है और जल्द ही इस संबंध में एक नीति आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed