फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PK Mishra says under PM Modi developed India vision country moving forward with confidence

PK Mishra: पीएम के प्रधान सचिव बोले- आत्मविश्वास संग आगे बढ़ रहा भारत, शासन व्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलाव आए

Sun, 21 Sep 2025 05:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 05:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र ने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी, कारोबारी युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी व्यवधानों जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और एक दशक से शासन व्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल बदलाव की बात ही नहीं कर रहा है। बल्कि हम इसे गति, पैमाने और उद्देश्य के जरिये साबित भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
PK Mishra says under PM Modi developed India vision country moving forward with confidence
पीके मिश्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र ने कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र से प्रेरित पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत भारत आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी, कारोबारी युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी व्यवधानों जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और एक दशक से शासन व्यवस्था में परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल बदलाव की बात ही नहीं कर रहा है। बल्कि हम इसे गति, पैमाने और उद्देश्य के जरिये साबित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देश के Gen-G मोदी के साथ!: DU के बाद हैदराबाद केंद्रीय विवि में ABVP का जलवा; छात्रसंघ चुनाव में क्लीन स्वीप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके मिश्र ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और देश के अग्रणी आईआईएम की सूची में इस संस्थान के छठे स्थान पर पहुंचने की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत 100 से अधिक यूनिकॉर्न और 1.9 लाख स्टार्टअप के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की लागत से अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च कोष, इंडियाएआई मिशन और डीप टेक फंड ऑफ फंड्स सहित विभिन्न सरकारी पहलों का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें: Zubeen Garg: दिल्ली पहुंचा सिंगर जुबीन का पार्थिव शरीर, आज गुवाहाटी ले जाया जाएगा; असम CM ने दी श्रद्धांजलि

नियुक्तियों में विशेषज्ञता, योग्यता को मिल रही प्राथमिकता
प्रशासनिक सुधारों की विकसित होती संरचना पर मिश्र ने 2014 से कार्मिक प्रबंधन में हुए रणनीतिक बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख सुधार केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव, अपर सचिव और सचिव जैसे वरिष्ठ पदों के लिए पैनल प्रक्रिया में लाया गया व्यापक बदलाव रहा है। अब केंद्र सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों में नियुक्तियों में विशेषज्ञता, योग्यता और प्रतिष्ठा को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही व्यक्तिगत साक्षात्कार बंद होने से पक्षपात कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed