फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal says training in Sangh branches will improve mental physical ability of security guards

संघ की शाखाओं में प्रशिक्षण से सुरक्षा गार्डों की मानसिक, शारीरिक क्षमता सुधरेगी: रेल मंत्री

Fri, 30 Aug 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal says training in Sangh branches will improve mental physical ability of security guards
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि निजी सुरक्षा गार्डों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में प्रशिक्षण से उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमताओं में सुधार होगा। प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2019 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान लोखों लोग पहली बार देश के चौकीदार बने और जो गरिमा अब तक सशस्त्र बलों और पुलिस को मिलती थी वो निजी सुरक्षा गार्डों को दी गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं अनुरोध करता हूं कि प्रशिक्षण को व्यापक रूप में देखें संघ की शाखाओं में हमें जो प्रशिक्षण मिला वो मुझे लगता है कि कुछ सुरक्षा गार्डों को मिले प्रशिक्षण से कहीं ज्यादा उच्चकोटि का है। यह इसलिए नहीं है कि आप इन सभी को शाखाओं में भेज दें, लेकिन ये बुरा नहीं होगा, वे कुछ सीखेंगे।
विज्ञापन


गोयल ने कहा, वे आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों में सुधार करेंगे। मैं सिर्फ यह कहने की कोशिश कर रहा हूं कि आप जिस उद्योग में काम कर रहे हैं वहां काम में प्रशिक्षण बेहद अहम हिस्सा है। गोयल ने कहा कि उद्योग को देश के अंदर 20 फीसदी बढ़ोतरी पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed