{"_id":"5a359a104f1c1b76678c1d40","slug":"piyush-goyal-says-government-to-decide-responsibility-for-big-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल बोले, बड़े डिफॉल्टरों की जिम्मेदारी तय करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीयूष गोयल बोले, बड़े डिफॉल्टरों की जिम्मेदारी तय करेगी सरकार
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Dec 2017 03:41 AM IST
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार बैंकिंग सेक्टर के बड़े डिफॉल्टरों की जिम्मेदारी तय करेगी। साथ ही बैंकों को विभिन्न उपायों के जरिये मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर की दयनीय हालत के लिए पूर्व की यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
गोयल ने कहा, भाजपा के सत्ता में आने से पहले 2008 से 2014 तक बड़े कर्जदारों की ओर से कर्ज के भुगतान में अनियमितताओं के बावजूद बैंकों पर उन्हें कर्ज देने के लिए दबाव डाला जाता रहा। कॉरपोरेट कर्ज का पुनर्गठन कर कर्ज को फिर से वर्गीकृत किया गया। संरचनात्मक कर्ज का पुनर्गठन उस कर्ज के लिए किया गया जो वास्तव में एनपीए (फंसे हुए कर्ज) की श्रेणी में आ गया।
पढ़ें- रेल मंत्री ने दिए संकेत- एयरलाइंस की तरह जल्द रेल टिकटों पर भी मिलेंगे लुभावने ऑफर
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इससे बैंकों को होने वाला घाटा और उनकी अनिश्चितता की स्थिति दबी रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंकों की बैलेंस सीट सुधारने के लिए कई उठाए हैं। रिजर्व बैंक की ओर से परिसंपत्ति गुणवत्ता की समीक्षा एक ऐसा ही प्रयास है।