{"_id":"698f9c8ef77ef7c1d60028e3","slug":"piyush-goyal-reply-to-rahul-gandhi-fake-narrative-india-us-trade-deal-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piyush Goyal: 'अमेरिका से व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित', राहुल गांधी पर गोयल का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Piyush Goyal: 'अमेरिका से व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित', राहुल गांधी पर गोयल का पलटवार
Sat, 14 Feb 2026 03:20 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:20 AM IST
सार
Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह झूठी कहानी करार देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इशारों पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनका दावा बेबुनियाद है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
Piyush Goyal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर सुनियोजित तरीके से पूरी तरह बनावटी और झूठी कहानी गढ़ी है।
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के इशारों पर चल रहे हैं, जो किसान नेता होने का ढोंग कर रहे हैं, जबकि यह पूरी तरह से बनावटी और बेबुनियादी बातचीत है। अब मैं राहुल गांधी के झूठे दावों की सच्चाई सामने लाता हूं और उन्हें और उनके मित्रों को बेनकाब करता हूं, जो हमारे भोले-भाले, मेहनती अन्नदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने आगे कहा, मोदी सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों की हितों की पूरी तरह सुरक्षा की है। जब मैं कहता हूं कि पूरी सुरक्षा की गई है, तो मैं इसे रिकॉर्ड पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।
उन्होंने कहा, हमने सभी किसानों के हितों की रक्षा की है और यह एक ऐसा समझौता है जो हमारे किसानों, मछुआरों, मेहनती युवाओं, एमएसएमई, स्टार्टअप्स को लाभ पहुंचाएगा। राहुल गांधी, आज आप एक नाटकबाज और झूठे, बेबुनियाद आरोपों और मनगढ़ंत कहानियों को लगातार फैलाने वाले के रूप में पूरी तरह बेनकाब हुए हैं।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारत के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता किसानों की आजीविका के लिए सीधा खतरा है।
ये भी पढ़ें: Parliament: हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला चरण, लोकसभा में 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे हुआ काम
रायबरेली सांसद ने पर लिखा, नरेंद्र सरेंडर मोदी ने भारत के किसानों को धोखा दिया है और किसानों ने इसे समझ लिया है। यह केवल एक व्यापार समझौता नहीं है। यह हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में किसानों के संगठनों के प्रतिनिधियों से हुई बैठक में यह चिंता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने लिखा, आज संसद में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनकी चिंताएं स्पष्ट रूप से सामने आईं। महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी की अनिश्चितता से जूझ रहे किसान अब विदेशी फसलों का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो बड़ी सब्सिडी और यांत्रिक ताकत के साथ आती हैं।

#WATCH | Union Minister Piyush Goyal says, "Mr Rahul Gandhi has once again rolled out a stage-managed, most artificial & fake narrative. This time, he is shooting from the shoulders of a few Congress Party activists, who are pretending to be farmer leaders - in a completely… pic.twitter.com/nTQ3yVVHQC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 13, 2026