{"_id":"63fa45093b4637eaaf0bbef4","slug":"piyush-goyal-india-will-become-third-largest-economy-in-five-years-will-be-equal-to-us-in-2047-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piyush Goyal: पांच साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, 2047 तक होगी अमेरिका की बराबरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Piyush Goyal: पांच साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, 2047 तक होगी अमेरिका की बराबरी
Sat, 25 Feb 2023 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:57 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत अमेरिका के वर्तमान स्तर के बराबर हो जाएगा।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका के मौजूदा स्तर के बराबर हो जाएगी। 'एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, देश के 1.4 अरब लोग हमारी अर्थव्यवस्था को 30-40 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
भारत के आरसीईपी में शामिल न होने को लेकर पीयूष गोयल ने कहा, यह मुश्किल स्थिति बनी हुई थी। हम अपीलीय अदालत के बिना ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में प्रवेश कर रहे थे, जहां कोई लोकतंत्र या कानून का शासन नहीं था। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में घोषणा की थी कि भारत आरसीईपी व्यापार समझौते में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन