फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal accepts mistake after replacing Albert Einstein with Isaac Newton

न्यूटन की जगह आइंस्टीन का नाम लेने पर पीयूष गोयल ने मानी गलती

Fri, 13 Sep 2019 10:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Fri, 13 Sep 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal accepts mistake after replacing Albert Einstein with Isaac Newton
पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उन्होंने गुरुत्वाकर्षण की खोज का श्रेय आइजक न्यूटन की जगह आइंस्टीन को देकर गलती की। गुरुत्वाकर्षण की खोज से संबंधित टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर निंदा का सामना कर चुके गोयल ने आइंस्टीन का संदर्भ देते हुए आज कहा कि सभी गलतियां बुरी नहीं होतीं।

विज्ञापन


गोयल ने व्यापार बोर्ड की बैठक में अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए 12 सितंबर को कहा था, ‘गुरुत्वाकर्षण की खोज में गणित कभी आइंस्टीन के काम नहीं आया था।’ केंद्रीय वाणिज्य एवं रेल मंत्री ने यहां आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उनसे गलती हुई और वह इसे स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सभी से गलती हो जाती है। मैंने न्यूटन की जगह आइंस्टीन कहा। आइंस्टीन ने भी यही कहा था कि जो व्यक्ति कभी गलती नहीं करता, वह कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं करता। भाजपा नेता ने कहा, मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो गलतियां करने से डरे, जिस समय मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ, मैंने स्पष्टीकरण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed