फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pinki choose handicap man for marriage, said handsome boys may not be good by heart

गुजरात की युवती ने की दिव्यांग से शादी और बोली- जो दिखने में अच्छे हों जरूरी नहीं मन से भी अच्छे हों

Fri, 06 Apr 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
pinki choose handicap man for marriage, said handsome boys may not be good by heart

गुजरात के वडनगर में पहला दिव्यांग जीवन साथी मेला आयोजित किया गया। यह मेला महाशक्ति विकलांग कल्याण संघ ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया। मेले की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इसमें दिव्यांग युवक युवतियों को प्राथमिकता दी गई थी। सम्मेलन में केवल गुजरात ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र से भी लोग आए थे। यहां 13 लड़कियां और 145 लड़के अपना जीवनसाथी चुन्ने आए थे। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन की सबसे खास बात ये थी कि गुजरात के वाडनगर से आई एक सामान्य लड़की ने शादी के लिए एक दिव्यांग लड़के को चुना। 23 साल की पिंकी बेन चौहाण का कहना है कि शारीरिक रूप से अच्छे लड़के दिखने में भले ही अच्छे हों, लेकिन ये जरूरी नहीं कि वह मन के भी अच्छे हों। उसने अपने जीवन साथी के रूप में हरेश कुमार को चुना। उसने कहा कि हरेश दिल के साफ हैं। मेरा परिवार भी मेरे निर्णय के साथ है। पिंकी और हरेश कुमार दोनों बनासकांठा के दांता के रहने वाले हैं।   
विज्ञापन


आपको बता दें कि सामूहिक सम्मेलन में एक दूसरे को पसंद करने वाले जोड़ो के फेरे सामूहिक विवाह में होंगे। 1 अप्रैल को हुए इस सम्मेलन में तीन लड़के-लड़कियों ने जीवन साथी बनने के लिए एक दूसरे को चुना। इन्हीं में से एक थीं पिंकी बेन जो एक सामान्य लड़की हैं और पूरी तरह स्वास्थ्य हैं। उन्होंने दिव्यांगजन हरेश कुमार को चुना जो कि अस्थि समस्या से पीड़ित हैं। पिंकी के फैसले को वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहा। पिंकी एक सामान्य घरेलू लड़की हैं जबकि हरेश की मोबइल की दुकान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed