{"_id":"62058ce2d8c6bf26c230e745","slug":"pinarayi-vijayan-reacts-on-yogi-adityanath-if-up-followed-path-of-kerala-not-have-been-killed-in-the-name-of-caste-and-religion-health-and-education-would-have-been-better-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनराई विजयन का योगी पर पलटवार: केरल की राह चलते तो जाति-धर्म के नाम पर जानें न जाती, यूपी में भी स्वास्थ्य-शिक्षा बेहतर होती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिनराई विजयन का योगी पर पलटवार: केरल की राह चलते तो जाति-धर्म के नाम पर जानें न जाती, यूपी में भी स्वास्थ्य-शिक्षा बेहतर होती
Fri, 11 Feb 2022 03:38 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:38 AM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से केरल के खिलाफ टिप्पणी करने पर निशाना साधा।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश भी केरल की तरह विकास के रास्ते पर चलता तो वहां जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों की जान न जाती। केरल की तरह यूपी में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार बेहतर होता।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से केरल के खिलाफ टिप्पणी करने पर निशाना साधा। यूपी चुनाव में मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो में योगी ने कहा था कि अगर उनकी तरफ से इस बार चुनाव में कोई भूल हुई तो जल्दी ही यूपी भी कश्मीर, बंगाल और केरल बन जाएगा।
विज्ञापन
इसके जवाब में विजयन ने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि अगर यूपी केरल की तरह विकास करता तो वहां शांति के साथ-साथ लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होता। वहां जाति, धर्म के नाम पर लोगों को जान न गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
केरल विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सतीसन ने भी यूपी चुनाव में नकारात्मक ढंग से केरल का जिक्र करने पर सीएम योगी पर पलटवार किया। सतीसन ने यूपी के लोगों से चुनाव में मध्यकालीन धार्मिक कट्टरता की बजाय बहुलता और समावेशी विकास को चुनने के लिए कहा।