फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pinarayi vijayan derided amit shah push for Hindi as new battlefield in name of language

अमित शाह के हिंदी वाले बयान पर बिफरे केरल के सीएम, बोले- ये भाषा के नाम पर नया युद्धक्षेत्र

Sun, 15 Sep 2019 03:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 15 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
pinarayi vijayan derided amit shah push for Hindi as new battlefield in name of language
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा बनाने वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह भाषा के नाम पर नया युद्धक्षेत्र है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट करके लिखा, 'देश के विरोध के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिंदी एजेंडे पर जोर देने को भाषा के नाम पर एक नया युद्धक्षेत्र शुरू करने के लिए संघ परिवार के संकेतों के रूप में देखा जाना चाहिए। यह धारणा कि केवल हिंदी ही देश को एकजुट कर सकती है पूरी तरह से गलत है। दक्षिण और उत्तर-पूर्व में लोग हिंदी नहीं बोलते हैं।'

विज्ञापन


शाह ने हिंदी दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा था, 'भारत की अनेक भाषाएं और बोलियां हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन देश की एक भाषा ऐसी हो, जिससे विदेशी भाषाएं हमारे देश पर हावी ना हों इसलिए हमारे संविधान निर्माताओं ने एकमत से हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।' उनके इस ट्वीट के बाद से तमिलनाडु में शनिवार को विरोध शुरू हो गया था। एमके स्टालिन ने शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा था, 'यह भारत है हिंदीया नहीं।'
विज्ञापन


स्टालिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदी को यदि राष्ट्रीय भाषा के तौर पर थोपा जाएगा तो इससे देश की एकता प्रभावित होगी। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री केए सेनगोट्टियां ने कहा कि राज्य में दो भाषाओं (मातृभाषा तमिल और अंग्रेजी) का चलन है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि तीन-भाषा के फार्मूले के साथ छेड़छाड़ करने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए। तीन भाषा के फॉर्मूले को हिंदी, अंग्रेजी और संबंधित राज्य की क्षेत्रीय भाषा के तौर पर समझा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी कन्नड़ भाषा दिवस कब मनाएंगे चूंकि यह संविधान के अनुसार हिंदी के साथ एक अनुसूचित भाषा है।' कर्नाटक के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा, 'इस झूठ पर रोक लगनी चाहिए कि हिंदी राष्ट्रभाषा है।' उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदी के खिलाफ नहीं है बल्कि इसे जबरन थोपने के खिलाफ है। बता दें कि भारत अपनी आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed