फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pilot gives unique wedding proposal

शादी का अनोखा प्रपोजलः पायलट ने प्रेमिका को प्लेन में बैठाया फिर कहा इंजन फेल हो गया

Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 12 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Pilot gives unique wedding proposal

ये इश्क नहीं आसां। प्यार की ऐसी कई और पंक्तियां तो सुनी होंगी। लेकिन इसे हकीकत बनते कैथरीन ने देखा। कैथरीन दो साल से एंथेनी के साथ रिलेशन में हैं। एंथेनी ने उन्हें विवाह प्रस्ताव ऐसे अंदाज में दिया जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।

विज्ञापन


एंथेनी शौकिया पायलट हैं। एक दिन कैथरीन को 2 सीटर प्लेन में लेकर हवा में उड़ गए। अचानक उन्होंने कैथरीन को बताया कि प्लेन का इंजन फेल हो गया है और वह कुछ नहीं कर पा रहे
विज्ञापन

हैं। मजबूरन प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ेगी। यह सुनकर कैथरीन के होश उड़ गए। इसी दौरान प्लेन में अनाउंसमेंट हुआ कि रिंग सेरेमनी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथरीन को पहले तो समझ नहीं आया फिर उन्हें एहसास हुआ कि यह सब एक प्लान था। विमान के इंजन में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं थी। एंथेनी ने तो इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड भी कर लिया

था। 

अंदाजा होते ही कैथरीन की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने एंथेनी से प्यार में कहा - मुझे नफरत है तुमसे। इसके बाद फिर विमान में अनाउंसमेंट हुआ, क्या आप विमान के पायलट से शादी करना चाहेंगी।

सुनकर कैथरीन खुशी से रोने लगीं। एंथेनी के अनोखे विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। इस वीडियो को इस साल की शुरुआत में अपलोड किया गया था। इसमें
अब तक 15 लाख लोग देख चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed