{"_id":"5d71f9a88ebc3e016a180b5b","slug":"pil-seeking-live-streaming-of-ayodhya-case-hearing-in-supreme-court-cji-will-decide-on-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले की सुनवाई लाइव करने के लिए गोविंदाचार्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले की सुनवाई लाइव करने के लिए गोविंदाचार्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Fri, 06 Sep 2019 12:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग करने वाली याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई कर रही है। पूर्व आरएसएस विचारक के एन गोविंदाचार्य की याचिका में अयोध्या मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग की गई है। यह याचिका न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई।
विज्ञापन
गोविंदाचार्य का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने पीठ के समक्ष संक्षिप्त अभ्यावेदन किया। इसके बाद पीठ ने कहा कि मामले को प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पेश किया जाना चाहिए। हम आग्रह करते हैं कि सीजेआई इसपर बुधवार 11 सितंबर को सुनवाई करें
विज्ञापन
PIL seeking live streaming of Ayodhya case hearing: Supreme Court, says,"this is a very sensitive matter, and we would request Chief Justice of India (CJI) to decide on this matter. We would request the CJI to hear the matter on September 11, Wednesday."
— ANI (@ANI) September 6, 2019