फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PIL in Supreme court wants renaming commission' for places named after foreign invaders

Supreme Court: विदेशी आक्रांताओं के नाम वाले स्थानों के लिए 'पुनर्नामकरण आयोग' गठित करने को लेकर याचिका दाखिल

Sat, 11 Feb 2023 10:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Feb 2023 10:31 PM IST
सार

याचिका में मुगल गार्डन का जिक्र करते हुए कहा गया कि मुगल गार्डन का नाम हाल में बदल कर अमृत उद्यान किया गया है, लेकिन सरकार ने आक्रांताओं के नाम पर रखी गई सड़कों के नाम का पुनर्नामकरण करने के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
PIL in Supreme court wants renaming commission' for places named after foreign invaders
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका(पीआईएल) दायर कर उन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का मूल नाम बहाल करने के लिए एक ‘पुनर्नामकरण आयोग’ गठित करने के वास्ते केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, जिनका विदेशी आक्रांताओं ने नाम बदल दिया था।

विज्ञापन


याचिका में मुगल गार्डन का जिक्र करते हुए कहा गया कि मुगल गार्डन का नाम हाल में बदल कर अमृत उद्यान किया गया है, लेकिन सरकार ने आक्रांताओं के नाम पर रखी गई सड़कों के नाम का पुनर्नामकरण करने के लिए कुछ नहीं किया। इसमें दलील दी गई है कि इन नामों का जारी रहना संप्रभुता और संविधान के तहत प्रदत्त अन्य नागरिक अधिकारों के खिलाफ है।
विज्ञापन


अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि वैकल्पिक रूप से न्यायालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उन प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का शुरूआती(मूल) नाम प्रकाशित करने का निर्देश दिया जा सकता है, जिनका पुनर्नामकरण बर्बर विदेशी आक्रांताओं ने कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed