{"_id":"617e8597ad7a1f13d704b246","slug":"pil-in-supreme-court-seeks-cbi-probe-in-cruise-drugs-case-and-direction-to-frame-witness-protection-scheme-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में याचिका: क्रूज ड्रग्स मामले की सीबीआई करे जांच, गवाह सुरक्षा योजना के लिए निर्देश देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में याचिका: क्रूज ड्रग्स मामले की सीबीआई करे जांच, गवाह सुरक्षा योजना के लिए निर्देश देने की मांग
Sun, 31 Oct 2021 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
बीते कुछ समय से पूरे देश में सबसे अधिक चर्चित मामलों में शुमार मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में गवाहों को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। इस याचिका में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है और कहा गया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चल रही जांच में अवरोध देखने को मिले हैं। इसके साथ ही याचिका में शीर्ष अदालत से केंद्र सरकार को गवाह सुरक्षा योजना तैयार करने के लिए निर्देश देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य आरोपी संलिप्त रहे हैं। इसके मामले के सामने आने के बाद से ही कई तरह के विवाद भी शुरू हो गए थे, जिनकी जद में एनसीबी और इसके अधिकारी भी आए हैं। मामले में आर्यन खान, सह आरोपी अरबाज मर्चेंट और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन को इस मामले में करीब एक महीने पहले मुंबई के तट पर एक क्रूज शिप पर हुई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के 25 दिन बाद उन्हें जमानत मिल पाई थी। यह याचिका वकील एमएल शर्मा ने दायर की है और मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को लेकर उठाए गए सवालों पर खड़े हुए विवादों का भी उल्लेख किया है।