फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PIL filed in SC seeking direction to immediately clear blockage of National as well as state Highways

Supreme Court: किसान आंदोलन का मामला पहुंचा शीर्ष कोर्ट; हाइवे को खोलने की मांग, कल होगी सुनवाई

Sun, 08 Dec 2024 07:35 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

किसानों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में पंजाब में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की रुकावट को तुरंत दूर करने का निर्देश देने की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
PIL filed in SC seeking direction to immediately clear blockage of National as well as state Highways
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मामले में कल यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। दरअसल, किसानों के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में पंजाब-हरियाणा में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को खोलने का निर्देश देने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


पंजाब के एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि इन राजमार्गों को खाली कराने के अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के आंदोलन के कारण राजमार्ग और रेलवे ट्रैक अवरूद्ध न हों। याचिकाकर्ता का कहना है कि किसानों ने पिछले एक साल से पंजाब में शंभू सीमा को और पिछले 24 अक्तूबर से अन्य कई सड़कों को बंद कर रखा है। एक सीमावर्ती राज्य में इस तरह से सड़कों को बंद करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि इससे सैन्य आवागमन प्रभावित होता है। इस याचिका पर सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed