फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pieces of meat and hair found in septic tank of flat, case of murder of Bangladeshi MP

West Bengal: फ्लैट के सेप्टिक टैंक में मिले मांस के टुकड़े और बाल, बांग्लादेशी सांसद की हत्या का मामला

Tue, 28 May 2024 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 May 2024 11:09 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को न्यू टाउन के फ्लैट में नाली के पाइप और सेप्टिक टैंक की तलाशी में मांस के टुकड़े और बाल मिले। जानकारी यह भी मिल रही है कि यह करीब चार किलो है। यह मांस के टुकड़े सांसद अनवारुल के हैं या नहीं, इसकी अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Pieces of meat and hair found in septic tank of flat, case of murder of Bangladeshi MP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांग्लादेशी सांसद हत्याकांड में मंगलवार को एक नया मोड़ तब आया जब न्यू टाउन के उसी फ्लैट के सेप्टिक टैंक और पाइपलाइन में मांस के टुकड़े और बाल मिले। सूत्रों के मुताबिक सीआईडी जांचकर्ताओं को शक है कि ये सभी बांग्लादेश के मारे गए सांसद अनवारुल अजीम के हो सकते हैं। पुष्टि के लिए मांस के टुकड़े और बालों के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के खुफिया प्रमुख हारून रशीद ने सीआईडी से सेप्टिक टैंक की तलाश करने का अनुरोध किया था। सांसदों की हत्या के आरोप में बांग्लादेश में पकड़े गए तीन लोगों और पश्चिम बंगाल में पकड़े गए जुबेर से पूछताछ के बाद हारुन को शक हुआ था।
विज्ञापन


डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के प्रमुख ने क्या बताया
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को न्यू टाउन के फ्लैट में नाली के पाइप और सेप्टिक टैंक की तलाशी में मांस के टुकड़े और बाल मिले। जानकारी यह भी मिल रही है कि यह करीब चार किलो है। यह मांस के टुकड़े सांसद अनवारुल के हैं या नहीं, इसकी अभी जांच की जा रही है।  बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले पर बांग्लादेश के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के प्रमुख हारुन-या-रशीद ने बताया, हमने पश्चिम बंगाल सीआईडी की मदद से उस डुप्लेक्स फ्लैट (हत्या स्थल) की सीवेज लाइन और सेप्टिक टैंक को खोला है, हमें वहां मांस मिला है। इसे फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है...फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के बाद ही हम बता सकते हैं कि यह मांस किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीआईडी ने हत्या के 'किंगपिन' और मृतक के बचपन के दोस्त अख्तरुज्जमां समेत चार लोगों के खिलाफ 'लुकआउट नोटिस' जारी किया है। हारुन ने मंगलवार सुबह कहा था कि अगर सांसद के शरीर के अंग नहीं मिले तो भी जांच नहीं रुकेगी। उन्होंने सीआईडी से कुछ नई जगह की तलाश करने का भी अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद सीआईडी तलाशी अभियान चलाया, जिससे सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े मिले। बताया जा रहा है कि यह करीब 4 किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed