फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   physical harassment of an girl in a govt school, two students accused, police start investigation.

Karnataka: सरकारी स्कूल में आठ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, दो छात्रों पर लगा आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 03 Feb 2025 11:19 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या Published by: बशु जैन Updated Mon, 03 Feb 2025 11:19 AM IST
सार

छात्रा ने आरोप लगाया है कि 31 जनवरी को दो लड़के उसे शौचालय में ले गए। जहां उन्होंने उसे धमकाया और डंडे से पिटाई की। लड़कों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। एक लड़का बच्ची का सहपाठी है तो दूसरा बड़ी कक्षा का छात्र है। दोनों लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
physical harassment of an girl in a govt school, two students accused, police start investigation.
पुलिस ने छात्रों के खिलाफ दर्ज किया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मांड्या में एक स्कूल में आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा की बच्ची ने आरोप लगाया है कि स्कूल के दो छात्र उसे शौचालय में ले गए और उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई। इसमें सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया है कि 31 जनवरी को दो लड़के उसे शौचालय में ले गए। जहां उन्होंने उसे धमकाया और डंडे से पिटाई की। लड़कों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। एक लड़का बच्ची का सहपाठी है तो दूसरा बड़ी कक्षा का छात्र है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्ची ने आरोप लगाया कि छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। बाद में बच्ची ने  अपनी मां को इस बारे में बताया।

मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि बच्ची के बयान के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है। लड़कों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और लड़की द्वारा दिए गए बयान की पुष्टि कर रहे हैं। उसके बयानों में अंतर है। 


भाजपा ने सरकार को घेरा
घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने एक्स पर पोस्ट में आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है और नाबालिगों से दुष्कर्म, महिलाओं पर हमले और दिनदहाड़े डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed