{"_id":"6166ea2ae7361641d9348067","slug":"photo-exhibition-of-bangladesh-mukti-sangram-organised-at-congress-headquarters-showing-pictures-of-bangladesh-liberation-war-and-indira-gandhi-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस मुख्यालय पर चित्र प्रदर्शनी: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और दादी इंदिरा गांधी के संघर्षों से राहुल-प्रियंका ले रहे प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस मुख्यालय पर चित्र प्रदर्शनी: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और दादी इंदिरा गांधी के संघर्षों से राहुल-प्रियंका ले रहे प्रेरणा
Wed, 13 Oct 2021 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:46 PM IST
सार
पार्टी की ओर से लगाए गई प्रदर्शनी में भारतीय सेनाओं के शानदार प्रदर्शन को दिखाया गया है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटायी थी। साल 1971 के युद्ध में भारत से हार का सामना करने के बाद तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल नियाजी ने अपने 93,000 जवानों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था...
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में चित्र प्रदर्शनी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में इन दिनों एक चित्र प्रदर्शनी लगी है। विषय बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 50वीं वर्षगांठ है। पाकिस्तान पर जीत और नए देश के रूप में बांग्लादेश बनने के साथ प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के साहस को भी चित्रों में दिखाया गया है। अपनी दादी के कार्यकाल की सबसे खास घटना के एतिहासिक चित्रों को देखने भाई-बहन की जोड़ी पहुंची। कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी राजनीतिक जीवन में खासा संघर्ष किया था। शायद कांग्रेस सोच रही है कि राहुल-प्रियंका के लिए संघर्ष अभी बाकी है और मुक्ति संग्राम की सफलता के किस्से इस संघर्ष को धार दे सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव ने कांग्रेस कार्यालय में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से लगाए गई प्रदर्शनी में भारतीय सेनाओं के शानदार प्रदर्शन को दिखाया गया है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटायी थी। साल 1971 के युद्ध में भारत से हार का सामना करने के बाद तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल नियाजी ने अपने 93,000 जवानों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। इस विशेष फोटो प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय सेना प्रमुख रहे मॉनेक शॉ तथा भारतीय सेना के पराक्रम से संबंधित कई तस्वीरें इस प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए लड़ा गया था। यह वही साल था, जब दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में उभरा। हर साल 16 दिसंबर को भारत जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाता है। कांग्रेस बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसके लिए एंटनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति का गठन भी किया है।