{"_id":"65251c93cbf7522ae40d6033","slug":"phone-conversation-between-israeli-prime-minister-benjamin-netanyahu-and-prime-minister-narendra-modi-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: PM मोदी-नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बात, भारत ने संकट की घड़ी में साथ देने का दिया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel Hamas War: PM मोदी-नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बात, भारत ने संकट की घड़ी में साथ देने का दिया भरोसा
Tue, 10 Oct 2023 03:12 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 03:12 PM IST
सार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस्राइल की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए पीएम मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया। नेतन्याहू से पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस्राइल के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
PM Modi and Benjamin Netanyahu (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा पट्टी से आतंकी समूह हमास द्वारा शनिवार को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए। जिसके बाद से दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है। तनाव भरी स्थिति के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हमले की वर्तमान स्थिति पर खुलकर चर्चा हुई। इस्राइल द्वारा दिए गए जानकारी पर पीएम मोदी ने नेतन्याहू को धन्यवाद कहा। साथ ही पीएम मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि भारत इस कठिन समय में इस्राइल के साथ खड़ा है।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत की खबर पीएम मोदी ने खुद एक सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर जानकारी दी। उनके द्वारा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को उनके फोन कॉल और मौजूदा स्थिति पर अपडेट प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल समय में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं। वहीं पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, भारत दृढ़ता से आतंकवाद के हर रुप की निंदा करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए निर्दोष पीड़ित और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
पीएम के बयान पर राजदूत नाओर गिलोन की प्रतिक्रिया
वहीं पीएम मोदी द्वारा इस्राइल के समर्थन में किए पोस्ट पर भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, मैं फिर से पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। हमें अपने भारतीय भाईयों और बहनों से बहुत समर्थन मिला है। हालांकि मैं प्रत्येक को धन्यवाद देने में असमर्थ हूं।
इस्राइल रक्षा बलों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हमास ने अभी भी 30 लोगों को बंधक बना रखा है। साथ ही कहा गया कि इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के 1290 ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह 1973 के योम किप्पुर युद्ध के बाद सबसे बड़ी लामबंदी है जब इज़राइल ने 400,000 आरक्षित सैनिकों को बुलाया था। इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि उसने आखिरकार गाजा पट्टी के साथ सीमा पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

I thank Prime Minister @netanyahu for his phone call and providing an update on the ongoing situation. People of India stand firmly with Israel in this difficult hour. India strongly and unequivocally condemns terrorism in all its forms and manifestations.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2023