फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Philippines Foreign minister Enrique A Manalo said We want very robust defence partnership with India

Philippines-India: भारत पहुंचे फिलीपींस के विदेश मंत्री मनालो, बोले- हम बहुत मजबूत रक्षा साझेदारी चाहते हैं

Wed, 28 Jun 2023 03:07 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो इन दिनों चार दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि फिलीपींस भारत के साथ बहुत मजबूत रक्षा साझेदारी विकसित करना चाहता है और उससे सैन्य हार्डवेयर खरीदने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
Philippines Foreign minister Enrique A Manalo said We want very robust defence partnership with India
Enrique A Manalo - फोटो : Twitter

विस्तार

फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो इन दिनों चार दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि फिलीपींस भारत के साथ बहुत मजबूत रक्षा साझेदारी विकसित करना चाहता है और उससे सैन्य हार्डवेयर खरीदने की उम्मीद कर रहा है। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर फिलीपींस के विदेश मंत्री का भारत काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीनी उपस्थिति को बार-बार चुनौती दी है और ऐसा करना जारी रखेंगे। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) में एक संबोधन में कहा कि हो सकता है कि अभी इसके प्रभाव देखने को नहीं मिल रहे हों लेकिन आगे जरूर देखेंगे। मनालो ने कहा कि फिलीपींस के ईईजेड में चीनी उपस्थिति चीन के साथ उनके देश के संबंधों में एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो ने फिलीपींस को भारत का प्रमुख भागीदार बताया और कहा कि मनीला समुद्री सुरक्षा, साइबर-आतंकवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और जलवायु प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करना चाहता है। भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध बढ़ रहे हैं। पिछले साल जनवरी में फिलीपींस ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरियों की खरीद के लिए भारत के साथ 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनालो गुरुवार को एस जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलू पर चर्चा होगी। बैठक में दोनों पक्ष राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, नौवहन सहयोग, कारोबार एवं निवेश, स्वास्थ्य एवं पर्यटन सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा करेंगे। एक बयान के अनुसार, दोनों पक्ष आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


फिलिपीन के विदेश मंत्री मनालो 42वें सप्रू हाउस व्याख्यान को संबोधित करेंगे। यह फिलिपींस के विदेश सेवा संस्थान और विश्व मामलों की भारतीय परिषद के बीच समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed