फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Philippines, Brazil, Egypt showing interest in Akash air defence missile system After Armenia order

Akash Missile: फिलीपींस-ब्राजील और मिस्र की 'आकाश' मिसाइल में बढ़ी रुचि, भारत की ताकत देख हैरान रह गए ये देश

Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

अगले कुछ महीनों में आर्मेनिया को डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच, ब्राजील, मिस्र और फिलीपींस सहित कई देशों ने आकाश मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में भी ऐसे देश हैं जिन्होंने आकाश हथियार प्रणाली की क्षमताओं और परीक्षणों में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Philippines, Brazil, Egypt showing interest in Akash air defence missile system After Armenia order
आकाश मिसाइल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आर्मेनिया के साथ आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को लेकर हुए सौदे के बाद फिलीपींस, ब्राजील, मिस्र भी इस मिसाइल प्रणाली की खरीद में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। बता दें कि आकाश मिसाइल प्रणाली को लेकर भारत और आर्मेनिया के बीच 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का ऑर्डर पहले ही हो चुका है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया है कि अगले कुछ महीनों में आर्मेनिया को डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच, ब्राजील, मिस्र और फिलीपींस सहित कई देशों ने आकाश मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में भी ऐसे देश हैं जिन्होंने आकाश हथियार प्रणाली की क्षमताओं और परीक्षणों में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


हाल ही में भारत ने किया मारक क्षमता का प्रदर्शन 
हाल ही में आकाश मिसाइल का एक परीक्षण किया गया था।  जहां एक आकाश मिसाइल ने चार लक्ष्यों (मानव रहित हवाई लक्ष्य) पर एक साथ निशाना साधा था। यह प्रदर्शन 12 दिसंबर को सूर्यलंका वायु सेना स्टेशन पर अस्त्रशक्ति 2023 के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया था। इसके बाद डीआरडीओ ने दिखाया कि आकाश एक साथ चार निशानों को तबाह करने की ताकत रखता है। 25 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले आकाश मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर डीआरडीओ ने बताया कि हवा में सटीक निशाना साधने की ताकत से लैस आकाश मिसाइल सिस्टम भारत के सुरक्षा असलहों में अत्याधुनिक हथियार के रूप में गिना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ऐसी ताकत वाला दुनिया का पहला देश
डीआरडीओ के मुताबिक भारत दुनिया का पहला देश है जिसके पास आकाश मिसाइल जैसी तकनीक और ताकत है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRRO) के मुताबिक सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल कर मिसाइल लॉन्च करना और एक साथ चार ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखने वाले देशों में भारत सबसे आगे है। दुनिया के किसी और देश के पास फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं है।

चुनिंदा दोस्तों के साथ मिसाइल सिस्टम शेयर करता है भारत
सतह से हवा में मार करने की क्षमता के साथ विकसित आकाश मिसाइल सिस्टम शॉर्ट रेंज मिसाइल है। मुख्य रूप से दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना है। भारत चुनिंदा मित्र देशों को यह मिसाइल सिस्टम निर्यात भी करता है। 


रक्षा निर्यात में बढ़ रही भारत की ताकत
आकाश मिसाइल सिस्टम के अलावा भारत, डॉर्नियर-228 एयरक्राफ्ट, 155 एमएम की एडवांस्ड आर्टिलरी गन, ब्रह्मोस मिसाइल, लैंडमाइंस धमाके में भी सुरक्षित रहने वाले वाहनों का भी निर्यात करता है। इसके अलावा कई और अत्याधुनिक हथियार, थर्मल इमेजिंग डिवाइस, हवाई यंत्र और छोटे हथियार भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed