फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Phan Van Giang: Rajnath Singh meets Vietnam Defense Minister, bilateral talks will be held between the two

Phan Van Giang: वियतनामी नौसेना को मिसाइल युद्धपोत 'INS कृपाण' उपहार में देगा भारत, राजनाथ सिंह ने की घोषणा

Mon, 19 Jun 2023 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी सौरभ कुमार ने हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रीय सीमा आयोग के उपाध्यक्ष ट्रिन डुक हाई से बातचीत की थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
Phan Van Giang: Rajnath Singh meets Vietnam Defense Minister, bilateral talks will be held between the two
राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के रक्षा मंत्री से मुलाकात - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गियांग के साथ राजधानी दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के लिए मुलाकात की। गियांग 18 से 19 जून तक भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दोनों देशों के संबंध को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों के बीच रक्षा, सैन्य, उच्च स्तरीय यात्राएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना और द्विपक्षीय सेवाओं के बीच व्यापक संपर्क शामिल है। इससे पहले जून 2022 में राजनाथ सिंह ने वियतनाम का दौरा किया था। वहां दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी पर संयुक्त विजन स्टेटमेंट और म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौत ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था। 

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी सौरभ कुमार ने हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रीय सीमा आयोग के उपाध्यक्ष ट्रिन डुक हाई से बातचीत की थी। इसपर रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि रक्षा मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी सौरभ कुमार ने आज वियतनाम के राष्ट्रीय सीमा आयोग के उपाध्यक्ष ट्रिन डुक हाई से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और समुद्री संबंधों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने की भी बात कही। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि भारत वियतनामी नौसेना को स्वदेशी निर्मित मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देगा। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की और मौजूदा वार्ताओं पर संतोष व्यक्त किया। मंत्रियों ने सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को बढ़ाने के साधनों की पहचान की, विशेष रूप से रक्षा उद्योग सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में।
 

दोनों पक्ष द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ाने और दक्षिण चीन सागर में स्थिति की समीक्षा करने पर फोकस कर रहे हैं। इस क्षेत्र चीन की बढ़ती आक्रामकता देखी गई है। सिंह ने घोषणा की कि स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा मंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारी वार्ता के दौरान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed