{"_id":"60d1e4fbf52b98463e6b142c","slug":"pfizer-vaccine-now-in-final-stages-to-get-approval-for-covid19-vaccine-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका : फाइजर वैक्सीन को भारत सरकार से जल्द मिलेगी मंजूरी, अंतिम चरण में पहुंची प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीका : फाइजर वैक्सीन को भारत सरकार से जल्द मिलेगी मंजूरी, अंतिम चरण में पहुंची प्रक्रिया
Tue, 22 Jun 2021 06:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:56 PM IST
सार
फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि वह बहुत जल्द सरकार के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
Pfizer
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। कंपनी ने कहा है कि भारत सरकार के साथ हमारी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि वह बहुत जल्द सरकार के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले अल्बर्ट बोरला ने फाइजर इंडिया के कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा है कि हम भारत में कोरोना के हालात से अत्यधिक चिंतित हैं, और दिल से आपके, आपके प्रियजनों और भारत के सभी लोगों के साथ हैं। फाइजर के सीईओ ने कहा कि हम इस बीमारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में भागीदार बनने के लिए संकल्पित हैं और अपनी कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी मानवीय राहत के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत में फिलहाल तीन वैक्सीन को मंजूरी
भारत में फिलहाल सिर्फ तीन कोरोना टीके को ही आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। इनमें भारत सरकार ने सीरम की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी दी थी। इसके बाद भारत ने रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक को भी आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। वहीं अब अगर फाइजर को मंजूरी मिलती है तो भारत में दी जाने वाली चौैथी वैक्सीन बन जाएगी।
विज्ञापन
सितंबर तक आपूर्ति की संभावना
फाइजर कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी जुलाई 2021 में ही टीके देने को तैयार थी। लेकिन भारत सरकार के साथ हुई बातचीत और सहमति बनने में देरी के चलते अब आपूर्ति अगस्त महीने के अंत या फिर सितंबर में हो सकेगी। पिछले महीने मई में फाइजर ने बताया था कि कंपनी जुलाई से अक्टूबर के बीच लगभग पांच से सात करोड़ वैक्सीन के डोज भारत भेजेगी।
फाइजर के टीके की 1.3 करोड़ खुराकें खरीदेगा पाकिस्तान
डॉन अखबार ने खबर दी है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके की 1.3 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए फाइजर पाकिस्तान और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के बीच सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
फाइजर पाकिस्तान के देश प्रबंधक सैयद मोहम्मद वजीहुद्दीन ने एक बयान में कहा कि हम पाकिस्तानी सरकार के साथ काम करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम पाकिस्तान के लोगों तक जल्द से जल्द कोविड-19 टीका पहुंचाने के लिए हमारे साझा लक्ष्य की ओर हमारे वैज्ञानिक और विनिर्माण संसाधनों को लगाने को तैयार हैं।