ATS: केरल के कोझिकोड में PFI का मुख्यालय और गुजरात में मदरसा सील, 11 कार्यकर्ताओं को 21 दिन की न्यायिक हिरासत
गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को वडोदरा में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े एक मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने मदरसे को सील कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में पीएफआई का मुख्यालय किया गया सील
एनआईए के अधिकारियों ने कोझीकोड के मीचंदा में पीएफआई के राज्य मुख्यालय को सील कर दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में इसकी दीवारों पर एक नोटिस चस्पा किया है।
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को किया गया था बैन
कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को आंतकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है। PFI एक कट्टरपंथी संगठन है। 2017 में NIA ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
इन संगठनों पर भी लगा बैन
रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, नेशनल विमेन फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
रिहैब फाउंडेशन(केरल), जूनियर फ्रंट
Vadodara, Gujarat | Vadodara Police & Gujarat ATS seal a madrasa linked to PFI
— ANI (@ANI) September 30, 2022
All India Imams Council (AIIC) associated with PFI was banned. We conducted a search in a madrasa where AIIC meeting took place & sealed it, trustees are being questioned: ACP Crime (in pic 1) pic.twitter.com/IVsqgcmKjp
Special NIA Court has remanded the 11 accused PFI workers to 21 days in custody till October 20. They were arrested by NIA this week from different locations in Kerala. https://t.co/Xfig2lkhF2
— ANI (@ANI) September 30, 2022