{"_id":"66d2a6026956b506d70c703e","slug":"pettiness-of-opposition-devendra-fadnavis-reacts-after-pm-modi-apologises-for-collapse-of-shivaji-statue-news-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivaji Maharaj Statue Collapse: PM मोदी के माफी मांगने के बावजूद विपक्ष हमलावर, फडणवीस बोले- ये घटिया राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shivaji Maharaj Statue Collapse: PM मोदी के माफी मांगने के बावजूद विपक्ष हमलावर, फडणवीस बोले- ये घटिया राजनीति
Sat, 31 Aug 2024 10:41 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:41 AM IST
सार
विपक्ष पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे (विपक्ष) राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोच सकते हैं। पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज के भक्तों से माफी मांग ली।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष की प्रतिक्रिया को नीचले स्तर की राजनीति बताया। हालांकि, शुक्रवार को विपक्ष के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में माफी मांगी थी, जिसके बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है।
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "विपक्ष को इसमें राजनीति दिख रहा है। वे राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोच सकते हैं। पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज के भक्तों से माफी मांग ली। इस पर राजनीति करना विपक्ष की ओछी मानसिकता है। हमें कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।"
पीएम मोदी ने मांगी माफी
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान इस घटना को लेकर लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, "जो शिवाजी महाराज को अपना देवता मानते हैं और इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी हुए हैं, मैं उनसे सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे संस्कार अलग हैं। हम वो लोग नहीं हैं जो आए दिन भारत मां के महान सपूत, इसी धरती के लाल वीर सावरकर को अनाप-शनाप बोलते हैं। अपमानित करते रहते हैं। हमारे लिए देवता से बढ़कर कोई नहीं।" प्रधानमंत्री ने बताया कि जब 2013 में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, तो उन्होंने सबसे पहले रायगढ़ के किले में जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठकर प्रार्थना की और राष्ट्रसेवा की एक नई यात्रा आरंभ की थी।
विज्ञापन
बता दें कि 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बाद में उन्हें सुंधुदुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन