फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol theft chief is arrested in chip from china

चीन से आती थी इलेक्ट्रॉनिक चिप, गिरफ्तार हुआ पेट्रोल चोरी करने वाले गैंग का सरगना

Thu, 13 Jul 2017 08:06 AM IST
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Updated Thu, 13 Jul 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
 petrol theft chief is arrested in chip from china
petrol

यूपी समेत देश भर के पेट्रोल पंपों पर चोरी करने वाली इलेक्ट्रॉनिक चिप चीन से आती थी। चिप की प्रोग्रामिंग करके यूपी समेत अन्य राज्यों ही नहीं दक्षिण अफ्रीका और आबूधाबी भी सप्लाई किया जाता था। यह खुलासा कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार रैकेट के मुख्य सरगना प्रकाश नूलकर ने किया गया। 

विज्ञापन


ठाणे के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने बताया नूलकर कोरियर के जरिए विदेशों में चिप की सप्लाई करता था। उसने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो और गोवा में एक पेट्रोल पंप खुद चलाने के लिए लिया था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यूपी एसटीएफ ने बीते 27 अप्रैल को लखनऊ में पेट्रोल पंप की डिस्पेंसिंग मशीनों में चिप लगाकर तेल चोरी करने के रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपी विवेक शेट्ये को डोंबिवली से और दूसरे आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया था। परमवीर सिह ने बताया कि नूलकर पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसर यूनिट में पल्सर इलेक्ट्रॉनिक किट, माइक्रो कंट्रोलर कार्ड, और कैलिब्रेशन मशीन में चेंज करने के लिए खुद ही आई सी ((इंटिग्रेटेड सर्किट) बनाता था
विज्ञापन
विज्ञापन


और इसे पेट्रोल पंप के मालिकों और मैनेजरों को 25 से 50 हजार रुपए बेचता था। यह पैसा व एकमुश्त या तीन से पांच हजार की किस्त में वसूलता था।

पंप बनाने वाली कंपनियों पर भी नजर

 petrol theft chief is arrested in chip from china
petrol

इलेक्ट्रॉनिक पंप मशीन बनाने वाली कंपनियां भी पुलिस की राडार पर हैं। परमवीर सिंह ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक पंप मशीन की यूनिट का निर्माण मुख्यत: मिडको, गिल्बर्गो और टोक्हेम कंपनियां करती है। इन कंपनियों के टेक्नीशियन और सर्विस इंजीनियर भी इसमें शामिल पाए गए हैं।

आरोपी विवेक शेट्ये टोक्हेम कंपनी में तो प्रकाश नूलकर मेड्को कंपनी में 1987 से 2000 तक यानी 13 वर्ष काम कर चुका है। इसके बाद दोनों चिप में आईसी बनाने का गोरखधंधे में आ गए थे। अब तक इन कंपनियों के 12 टेक्नीशियन और तीन सॉफ्वेयर इंजीनियर पकडे गए हैं।

.

पेट्रोल चोरों पर मेहरबान यूपी पुलिस

 petrol theft chief is arrested in chip from china
up police

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद प्रदेश स्तर पर शुरू की गई जांच में 194 पेट्रोलपंपों पर तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। इसमें अब तक 150 पेट्रोलपंप के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। इसमें 210 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि गिरफ्तारी सिर्फ 37 हुई है।

पुलिस एफआईआर तो कर रही है लेकिन पेट्रोल चोरों को गिरफ्तार करने से बच रही है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं उसमें भी ज्यादातर वह शुरुआती दिनों में एसटीएफ ने की थी। पहले तीन दिन में एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद जो गिरफ्तारी हुई है पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की है।

आईजी कानून व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 15 चिप, 23 रिमोट, 12 डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर और कलस्टर कार्ड और 1.83 लाख रुपये बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि अब तक सात पेट्रोल पंपों के लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं, सात के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 21 पेट्रोल पंप के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed