फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसिंग यूनिट में छेड़छाड़ करने का आरोप
- डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने ईसी एक्ट के तहत दर्ज कराया केस
- पुलिस पेट्रोल पंप संचालकों व प्रबंधकों की गिरफ्तारी करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पेट्रोल पंपों के डिस्पेंसिंग यूनिट में छेड़छाड़ करने का आरोप संचालकों व प्रबंधकों पर लगाया है। डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस पेट्रोल पंप संचालकों व प्रबंधकों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि बांट-माप विभाग व जिला पूर्ति विभाग के अफसरों से बीते दिनों चोरी रोकने के लिए जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में जिले के चार पेट्रोल पंपों के पांच डिस्पेंसिंग यूनिट में छेड़छाड़ करके घटतौली किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पेट्रोल पंप संचालकों व प्रबंधकों के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने देहात थाने में बसंत आटो मोबाइल उतरौला रोड महादेव मिश्र, तुलसीपुर थाने में ओम आटो मोबाइल्स बलरामपुर रोड तुलसीपुर व सरदार बलदेव सिंह फिलिंग स्टेशन रोड जरवा तुलसीपुर तथा महराजगंज तराई थाने में हमारा पंप महराजगंज तराई के संचालकों व प्रबंधकों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। डीएम से वार्ता के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed