फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol pumps were shut across Imphal Valley in Manipur on Saturday in protest against extortion demands

Manipur: जबरन वसूली के खिलाफ भड़का गुस्सा, इंफाल घाटी में पेट्रोल पंप बंद रखकर जताया विरोध

Sat, 13 Dec 2025 04:40 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: लव गौर Updated Sat, 13 Dec 2025 04:40 PM IST
सार

Manipur News: मणिपुर की इंफाल घाटी में जबरन वसूली के खिलाफ पेट्रोल पंप मालिकों का गुस्सा भड़क गया। जिसके चलते शनिवार को इंफाल घाटी में विरोध जताते हुए पेट्रोल पंप बंद रख गए हैं। 

विज्ञापन
Petrol pumps were shut across Imphal Valley in Manipur on Saturday in protest against extortion demands
मणिपुर में विरोध प्रदर्शन की फाइल फोटो - फोटो : ANI Photos

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कई साल तक चली जातीय हिंसा के बाद शांति का माहौल है। लोगों का जीवन पटरी पर लौट रहा है। इस बीच इंफाल घाटी में शनिवार (13 दिसंबर) को जबरन वसूली की मांगों के विरोध में पंट्रोल पंप मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा और पूरे इलाके में पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर रखा गया था हैंड ग्रेनेड
पेट्रोल पंप का यह बंद इंफाल पश्चिम जिले के कोइरेंगी में एक पेट्रोल पंप के पास हैंड ग्रेनेड मिलने के कुछ दिनों बाद हुआ है। एक पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि जबरन वसूली की मांगें पूरी न करने पर धमकी के तौर पर वहां हैंड ग्रेनेड रखा गया था। उन्होंने कहा, "पेट्रोल पंप सार्वजनिक सेवा वाले उद्यम हैं और उन्हें निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। जबरन वसूली से पेट्रोल पंप मालिक दिवालिया हो सकते हैं और सार्वजनिक सेवा प्रभावित हो सकती है।"
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा की संभावना
मणिपुर में लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने और राष्ट्रपति शासन हटाने की संभावना को देखते हुए भाजपा ने राज्य के सभी विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली में बैठक के लिए तलब किया है। यह कदम राज्य की राजनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Manipur Board Exam Date 2026: मणिपुर बोर्ड कक्षा 11वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से होंगे इंटर के एग्जाम

पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बैठक का औपचारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि नई सरकार के गठन पर चर्चा होने की पूरी संभावना है।

अन्य खबर का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed