{"_id":"58f26a5d4f1c1b1c11cf61cf","slug":"petrol-price-hiked-by-rs-1-39-per-litre-and-diesel-by-rs-1-04-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.39 रुपये पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल में 1.04 रुपये की बढ़ोत्तरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1.39 रुपये पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल में 1.04 रुपये की बढ़ोत्तरी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पखवाड़े पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने के बाद तेल कंपनियों ने इस बार कीमत बढ़ा दी है। पेट्रोल की कीमत 1.39 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है जबकि डीजल के दाम में 1.04 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
बढ़ी हुई कीमत शनिवार आधी रात से लागू हो गई हैं।। हाल ही में सरकार ने फैसला किया था कि तेल कंपनियां रोजाना इनकी कीमतों की समीक्षा करेंगी। जिसके बाद प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतें तय होंगी।
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा है कि इस कीमत में राज्यों के शुल्क शामिल नहीं हैं। वैट के बाद इसकी असली कीमत तय होगी। दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 66.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 55.61 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
आईओसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत और डॉलर के विनिमय दरों में वृद्धि के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि की गई है। जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर, जमशेदपुर, पुड्डुचेरी और चंडीगढ़ में रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव किया जाएगा।

#Petrol price hiked by Rs 1.39 per litre, #diesel by Rs 1.04.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2017