फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 August 2026 Major Event

आज के दिन: गृह मंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज

Fri, 21 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 21 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 21 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
21 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 21 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। 

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। गृह मंत्री दो दिन तक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में उच्च स्तरीय सीमा सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक गृह मंत्री सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इस दौरान शाह सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र  आज से शुरू हो रहा है। 3 सितंबर तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र के लिए विधायकों की ओर से 900 से अधिक सवाल विधानसभा सचिवालय पहुंचे हैं। इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों से जुड़े स्थानीय मुद्दे प्रमुख हैं। विपक्ष के हमलावर रुख के चलते सत्र में हंगामे के आसार हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

OSM सिस्टम से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम सुनवाई
 CBSE बोर्ड एग्जाम में ऑन स्क्रीन मार्किंग(OSM)सिस्टम से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली एक डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया है। इसके तहत परीक्षक कागजी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों को कंप्यूटर स्क्रीन पर देखकर जांचते हैं। इसमें उत्तर पुस्तिकाओं की भौतिक कॉपियों की जांच नहीं की जाती। इस प्रणाली से जुड़ी याचिकाओं में केंद्र सरकार और सीबीएसई को बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

एमपी-टीईटी के लिए आवेदन आज से
मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा में प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक शामिल हो सकते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

बंदी सिखों की रिहाई के लिए होगा विरोध मार्च
कौमी इंसाफ मोर्चा के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा जाएगा। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, बाजार, दुकानें, वाणिज्यिक संस्थान और हाइवे पर सामान्य आवाजाही बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बंद से छूट दी गई है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जेन-जी एंटरप्रेन्योर्स से सीधा संवाद करेंगे सीएम सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी एंटरप्रेन्योर्स के साथ सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को सफल उद्यमियों से कारोबार शुरू करने, धन की व्यवस्था और तकनीकी सहायता से जुड़ी जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में औपचारिकता कम रखने और युवाओं के साथ सीधे संवाद पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed