{"_id":"5b8b29d242c792465b68a612","slug":"petrol-diesel-prices-including-cng-png-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार : सीएनजी-पीएनजी समेत पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, एसबीआई ने लोन पर ब्याज की दर बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महंगाई की मार : सीएनजी-पीएनजी समेत पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, एसबीआई ने लोन पर ब्याज की दर बढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में सीएनजी-पीएनजी समेत पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े।
कमजोर होते रुपये का असर दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी व पीएनजी की कीमतों पर पड़ा है। शनिवार को सीएनजी 63 पैसे व पीएनजी 1.11 रुपये महंगी हो गईं। दिल्ली में अब सीएनजी 42.60 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 49.30 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
विज्ञापन
पीजनजी के रेट 1.11 रुपये बढ़ने से दिल्ली में इसकी कीमत 27.14 रुपये से 28.25 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में यह 30.10 रुपये प्रति एसक्यूएम हो गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल 17 पैसे, डीजल 21 पैसे महंगा
दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 16 पैसे उछाल के साथ 78.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं, डीजल 21 पैसे की तेजी के साथ 70.42 रुपये प्रति लीटर बिका। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.09 रुपये, जबकि डीजल के दाम 22 पैसे बढ़कर 74.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोलकाता में पेट्रोल 81.60 रुपये, जबकि डीजल 21 पैसे बढ़कर 73.27 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में डीजल की कीमतें 22 पैसे बढ़कर 74.41 रुपये प्रति लीटर हो गईं। शुक्रवार को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 42 सेंट की गिरावट के साथ 77.35 डॉलर प्रति बैरल थी।
Trending Videos
एसबीआई ने लोन पर बढ़ाई ब्याज की दर
SBI
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए होम और ऑटो लोन समेत सभी तरह के कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी बेंचमार्क उधारी दर (एमसीएलआर) में 20 आधार अंक (0.20 फीसदी) की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। यह बढ़ोतरी तीन साल की अवधि के लिए है। अब एसबीआई का एमसीएलआर बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया है।
एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया है। तीन साल के लिए एमसीएलआर 8.45 से बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गया है। ज्यादातर खुदरा कर्ज का बेंचमार्क एक साल के एमसीएलआर से जुड़ा है।
एसबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मौद्रिक समीक्षा के दौरान रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के एक महीने बाद अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है। मौजूदा समय में रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है। आरबीआई ने यह बढ़ोतरी 6 जून, 2018 को की थी। इससे पहले रिजर्व बैंक ने 28 जनवरी, 2014 को रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी।
समझिए क्या होती है एमसीएलआर
एमसीएलआर वह न्यूनतम दर है, जिसके नीचे कोई भी कॉमर्शियल बैंक ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकता है। आरबीआई ने अप्रैल, 2016 में एमसीएलआर को पेश किया था। इसका उद्देश्य कॉमर्शियल बैंकों को कर्ज की दरें तय करने का निर्देश देना था।