फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol Diesel Price Today: Petrol And Diesel Prices Hiked For 12th Day In Row, Know Price In Delhi Mumbai Kolkata

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 12वें दिन इजाफा, जानें क्या हैं आज की कीमतें

Thu, 18 Jun 2020 07:39 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 18 Jun 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: Petrol And Diesel Prices Hiked For 12th Day In Row, Know Price In Delhi Mumbai Kolkata
Petrol Diesel Price Today

पेट्रोल और डीजल की कीमत में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने गुरुवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की। यह लगातार 12वां दिन है, जब कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे की वृद्धि की गई, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.81 प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 64 पैसे की वृद्धि की गई। इसके बाद एक दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 76.43 रुपये हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले, बुधवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। बुधवार को राजधानी में 55 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.28 हो गई थी। वहीं, डीजल में 69 पैसे का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 75.79 रुपये हो गई थी। 
विज्ञापन

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें: सितंबर-अक्तूबर में अंतिम राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है सरकार: RBI निदेशक 

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।   


5 रुपये तक और होगी बढ़ोतरी
इस महीने की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल में हो रही बढ़ोतरी की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अभी दो सप्ताह तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि प्रति लीटर 8 रुपये का खरीद-बिक्री अंतर पाटने तक दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाने का सिलसिला चलता रहेगा। इस तरह जून के आखिर तक दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 80 रुपये लीटर के पार जा सकता है। 

सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में अभी 4-5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और की जा सकती है। लिहाजा अगले दो सप्ताह तक दाम बढ़ाने का सिलसिला जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed