फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol at Rs 300L in Tripura as rains hit highway repair

त्रिपुरा में  300 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा पेट्रोल

Sat, 30 Jul 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Petrol at Rs 300L in Tripura as rains hit highway repair
त्रिपुरा में  300 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा पेट्रोल
त्रिपुरा में  सड़क मार्ग बाधित होने के कारण आवश्यक पदर्थों की आपूर्ति नहीं हो पा रही, जिससे राज्य में लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक पदार्थों की किल्लत होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने राज्य में कई सड़कें ब्लॉक कर दीं। राज्य की लाइफलाइन समझे जाने वाले असम-त्रिपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित होने के कारण पेट्रोल 300 रुपए प्रति लीटर और डीजल 150 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ महीनों से राष्ट्रीय राजमार्ग टूट गया है और लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। पानी और कीचड़ के कारण आवश्यक सामग्री से लदे कई ट्रक और वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन

 
ऐसे हालात में लोगों का संतोष अब जवाब देने लगा है। शुक्रवार को लोगों ने पेट्रोल पंप और सरकारी भवनों के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है। स्कूलों बसों के पास ईंधन नहीं बचा है जिससे मजबूर होकर स्कूलों ने तीन दिनों की छुट्टियों की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed