फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition in Supreme Court Suspend operation of Air India Boeing fleet pending safety audit News In Hindi

Ahmedabad Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, बोइंग विमानों की उड़ान पर रोक और सुरक्षा ऑडिट की मांग

Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एयर इंडिया के बोइंग विमानों की उड़ान पर रोक की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने सभी विमानों का दो हफ्तों में सुरक्षा ऑडिट और डीजीसीए को बिना पूर्व सूचना ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने के निर्देश देने की अपील की।

विज्ञापन
Petition in Supreme Court Suspend operation of Air India Boeing fleet pending safety audit News In Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अहमदाबाद में हाल ही में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर एयर इंडिया के सभी बोइंग विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि जब तक दो हफ्तों के भीतर इन विमानों का सुरक्षा ऑडिट नहीं होता, तब तक इनका संचालन रोका जाए। यह याचिका अधिवक्ता अजय बंसल द्वारा दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), एयर इंडिया लिमिटेड और विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) को पक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


सभी विमानों की कड़ी जांच की मांग
याचिका में यह भी कहा गया है कि भारत में उड़ान भरने वाले सभी विमानों की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच अनिवार्य रूप से की जाए और जो विमान पूरी तरह कार्यशील न हों या अंतरराष्ट्रीय सेवा की अनिवार्य सुविधाएं न हों, उन्हें उड़ानों से तुरंत रोका जाए जब तक वे फिर से प्रमाणित नहीं हो जाते। याचिकाकर्ता बंसल ने कहा कि यह मामला सीधे संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन है, क्योंकि हवाई यात्रियों की सुरक्षा और जीवन का अधिकार इससे प्रभावित होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद विमान हादसा: तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी, एएआईबी और एनटीएसबी तेजी से कर रहे हैं जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे ने बढ़ा दी सुरक्षा की चिंता
बता दें कि बीते 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद विमान की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कई सवाल उठे हैं।

जहां मामले में याचिकाकर्ता ने डीजीसीए को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे एयर इंडिया और अन्य विमानन कंपनियों के बेड़े का बिना पूर्व सूचना के व्यापक ऑडिट करें और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें। साथ ही जिन विमानों में खामियां पाई जाएं, उनके खिलाफ तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई या जुर्माना लगाया जाए।


याचिकाकर्ता ने किया निजी अनुभव का जिक्र
याचिकाकर्ता बंसल ने मामले में अपनी 20 मई 2025 की दिल्ली से शिकागो एअर इंडिया की (एआई 127) की फ्लाइट का जिक्र करते हुए कहा कि उस यात्रा के दौरान बिजनेस क्लास की सीटें ठीक से काम नहीं कर रहीं थीं, इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम खराब था और एयर कंडीशनिंग भी उड़ान के काफी बाद ही चालू हुई।

ये भी पढ़ें:- DGCA Airport Surveillance: देश के कई हवाईअड्डों की डीजीसीए ने जांच की; विमानन प्रणाली में मिली में कई खामियां

एअर इंडिया विमान हादसा, एक नजर
गौरतलब है कि बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया था। विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे। हादसे में एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी लोग मारे गए थे। एअर इंडिया विमान एआई-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एक हॉस्टल की इमारत पर क्रैश हो गया था। जिससे हॉस्टल में मौजूद अन्य 29 लोग मारे गए थे। इस तरह एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 270 लोगों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed