फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petition filed in supreme court for contempt action against sp mp shafiqur rahman burke and others

सपा सांसद व अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Fri, 14 Aug 2020 02:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
petition filed in supreme court for contempt action against sp mp shafiqur rahman burke and others
सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को वकील विनीत जिंदल ने याचिका दाखिल कर सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क व दो अन्य लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


याचिका में अयोध्या पर आए फैसले को लेकर सपा सांसद व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के उच्च पदाधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट की अथॉरिटी को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



याचिकाकर्ता विनीत जिंदल ने कहा, बर्क और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद वली रहमानी और एआईआईए के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने पिछले साल 9 नवंबर को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सांविधानिक पीठ के फैसले के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्क ने बीती 6 अगस्त को बयान जारी किया था कि भाजपा और आरएसएस ने अपने पावर का इस्तेमाल कर अयोध्या मामले में फैसला अपने पक्ष में कराया और लोकतंत्र व धर्म निरपेक्षता को मार दिया। वहीं रहमानी ने पांच अगस्त को अयोध्या में हुए राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद कहा था कि बाबरी मस्जिद मंदिर तोड़कर नहीं बनाई गई थी लेकिन हो सकता है कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई जाए।

याचिकाकर्ता ने कहा, सार्वजनिक तौर पर इस तरह का बयान देना सुप्रीम कोर्ट की अथॉरिटी को नीचा दिखाना है और यह सीधे तौर पर अवमानना का मामला बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed