{"_id":"5deb3e438ebc3e1b937899f1","slug":"petition-filed-in-sc-seeking-fir-investigation-action-against-hyderabad-encounter-personnels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हैदराबाद एनकाउंटर मामला, दो वकीलों ने दायर की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हैदराबाद एनकाउंटर मामला, दो वकीलों ने दायर की याचिका
Sat, 07 Dec 2019 12:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बर्बरता करने वाले चारों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह मामला उच्चतम न्ययालय पहुंच गया है। वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने इस मुठभेड़ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
Advocates GS Mani and Pradeep Kumar Yadav approached the Supreme Court saying the top court’s 2014 guidelines were not followed. #TelanganaEncounter https://t.co/HPTCmV2WKc
— ANI (@ANI) December 7, 2019विज्ञापन
इनका कहना है कि अदालत के 2014 में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ताओं ने मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और कार्रवाई की मांग करने के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन
मुठभेड़ को लेकर अदालत में एक और याचिका दाखिल की गई है। जिसमें अदालत की निगरानी में एक एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। याचिका को वकील एमएल शर्मा ने दाखिल किया है। उन्होंने जया बच्चन और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ न्यायिक हत्यारों का समर्थन करने के लिए कार्रवाई करने की भी मांग की है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह साइबराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दुष्कर्म के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया था। पुलिस इन्हें घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी। पुलिस का कहना है कि इन्होंने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारे गए।