फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition filed in Bombay High Court seeking NIA investigation into Elphinstone stampede

मुंबई हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका दायर, एनआईए से जांच कराने की मांग

Tue, 03 Oct 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in Bombay High Court seeking NIA investigation into Elphinstone stampede

मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर मची भगदड़ को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में घटना की जांच एनआईए से करवाने की मांग की गई है। यह याचिका फैसल यूसुफ बनारसवाला नाम के व्यक्ति ने दायर की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी मामले में लापरवाही के लिए रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। उस याचिका को मुंबई निवासी प्रदीप भालेकर ने दायर की थी।
विज्ञापन


पढ़ें: एलफिंस्टन भगदड़ में मारे गए शवों पर लिख दिए नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


भालेकर के वकील नितिन सतपुते ने बताया था कि रजिस्ट्री के लिए याचिका सौंप दी गई है। याचिका में हाईकोर्ट की निगरानी में हादसे की जांच करने और इसके लिए उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि एलफिंस्टन रोड ब्रिज के मुद्दे को लोगों ने कई बार उठाया था, लेकिन इसे लेकर सरकार और रेलवे कोई कदम उठाने में नाकाम रही।

भगदड़ के चलते 22 लोगों की गई जान

Petition filed in Bombay High Court seeking NIA investigation into Elphinstone stampede
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन

गौरतलब है कि 29 सितंबर को मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए। सुबह करीब 10:30 बजे तेज बारिश के चलते पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई और हादसा हो गया। 

मध्य रेलवे की सेंट्रल लाइन के परेल स्टेशन और पश्चिम रेलवे की वेस्टर्न रेल लाइन के एलफिंस्टन स्टेशन को जोड़ने वाले पुल पर यह दुर्घटना हुई थी। यह पुल बहुत संकरा है और कमर्शियल इलाका होने के कारण रोज लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर सुबह और शाम को तो इस पर बहुत ज्यादा दबाव होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed